शनिवार, 21 नवंबर 2026 10:17 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
क्राइम अखिल भारतीय 2,776 व्यूज

पेट्रोल बम, जलती गाड़ियां और हत्या की कोशिश। आंध्र प्रदेश में नेताओं पर हमले के आरोप पर YSRCP ने TDP को घेरा

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 04:29 PM IST
पेट्रोल बम, जलती गाड़ियां और हत्या की कोशिश। आंध्र प्रदेश में नेताओं पर हमले के आरोप पर YSRCP ने TDP को घेरा

आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी ने टीडीपी समर्थकों पर अपने नेताओं के घरों और काफिलों पर हमले का आरोप लगाया है, जिससे राज्य में तनाव बढ़ गया है। आंध्र प्रदेश में राजनीतिक हिंसा (तस्वीर- सोशल मीडिया) डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को उस समय तनाव फैल गया, जब वाईएसआरसीपी (YSRCP) ने सत्ताधारी टीडीपी (TDP) गठबंधन के समर्थकों पर अपने बड़े नेताओं के घरों और काफिलों पर हमले करने के गंभीर आरोप लगाए।

बता दें कि वाईएसआरसीपी का आरोप है कि ताड़ीपत्री में टीडीपी नेता जेसी प्रभाकर रेड्डी के समर्थकों ने पूर्व विधायक केथिरेड्डी पेड्डारेड्डी के घर पर हमला किया और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। पार्टी के मुताबिक, हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंके, पेड्डारेड्डी के काफिले की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और उनमें आग लगा दी।

समाचार एजेंसी () , घर के निचले हिस्से में रखे एक जनरेटर को भी आग के हवाले कर दिया गया। वाईएसआरसीपी ने पुलिस पर भी देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पुलिस काफी देर बाद मौके पर पहुंची और इकट्ठा हुए टीडीपी समर्थकों को वहां से हटाया।

दूसरी तरफ, वाईएसआर कडपा जिले के सिम्हाद्रीपुरम में अंकालम्मा गुदूर के पास उस वक्त तनाव बढ़ गया, जब वाईएसआरसीपी सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी का काफिला कथित तौर पर निशाने पर आया। वे नामांकन भरने की प्रक्रिया के दौरान पार्टी उम्मीदवारों का हौसला बढ़ाने जा रहे थे। वाईएसआरसीपी के प्रदेश कार्यालय , टीडीपी एमएलसी रवि के समर्थकों ने सांसद के काफिले पर पत्थर और डंडों से हमला किया तथा गाड़ियों पर पेट्रोल बम फेंके।

पार्टी ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे जनप्रतिनिधियों और उम्मीदवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। वाईएसआरसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता महबूब शरीफ ने टीडीपी के आधिकारिक प्रवक्ता रवि और उनके समर्थकों पर अविनाश रेड्डी के काफिले पर पत्थर, पेट्रोल बम, हथियार और डंडों से हमला करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि यह सांसद को मारने की सोची-समझी कोशिश थी। शरीफ ने इस घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताते हुए कहा कि यह सिर्फ सांसद अविनाश रेड्डी पर हमला नहीं है, बल्कि पूरे लोकतंत्र पर हमला है। ऐसी हरकतें बिल्कुल गलत हैं।

गठबंधन सरकार जो कुछ भी कर रही है, वह पूरी तरह अनुचित है। वाईएसआरसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आगे पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गंभीर हालात के बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही और समय पर सही कदम नहीं उठा पाई।

शरीफ का आरोप है कि गठबंधन सरकार चुनाव के दौरान राजनीतिक हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाओं को बढ़ावा दे रही है। इतना ही नहीं हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का हवाला देते हुए वाईएसआरसीपी प्रवक्ता ने कहा कि शीर्ष अदालत ने चुनाव आयोग को उम्मीदवारों की सुरक्षा पक्की करने का आदेश दिया था, लेकिन आयोग इन निर्देशों को लागू करने में नाकाम रहा है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

'इस महान रजिस्ट्री को जवाब देना होगा', तीन साल तक ED की याचिका गायब रहने पर भड़का सुप्रीम कोर्ट

क्राइम • अखिल भारतीय

'शिकायत कहां दर्ज होगी ये आरोपी तय नहीं कर सकता', वर्चुअल क्लाउड स्पेस घोटाले पर SC की टिप्पणी

क्राइम • अखिल भारतीय

दुबई से चल रहे साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, सरगना समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया

क्राइम • अखिल भारतीय

गुजरात में सनसनीखेज वारदात: विवाहित महिला ने प्रेमी के बच्चे को दिया जन्म, कुछ ही घंटों में कर दी हत्या

क्राइम • अखिल भारतीय

केरलम के चर्चित शुकूर हत्याकांड में CBI की विशेष अदालत का फैसला, माकपा के सात कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

क्राइम • अखिल भारतीय

केरलम में हत्या के मामले में फरार आरोपी UAE से लाया गया भारत, इंटरपोल की मदद से CBI का सफल ऑपरेशन

क्राइम • अखिल भारतीय

'धार्मिक समारोहों और मंदिरों में पशु बलि पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल