शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 06:44 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
क्राइम अखिल भारतीय 4,683 व्यूज

केरलम में हत्या के मामले में फरार आरोपी UAE से लाया गया भारत, इंटरपोल की मदद से CBI का सफल ऑपरेशन

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 08:47 PM IST
केरलम में हत्या के मामले में फरार आरोपी UAE से लाया गया भारत, इंटरपोल की मदद से CBI का सफल ऑपरेशन

सीबीआइ ने इंटरपोल के सहयोग से 2008 के केरलम हत्या मामले के वांछित आरोपित रघेश उन्नीकोचन को यूएई से भारत प्रत्यर्पित किया है। केरलम में हत्या का आरोपी UAE से लाया गया भारत (फोटो-CBI) 2008 केरलम हत्या मामले का आरोपित यूएई से प्रत्यर्पित। सीबीआइ और इंटरपोल के सहयोग से रघेश उन्नीकोचन की गिरफ्तारी।

कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फरार था, अब तिरुअनंतपुरम में। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरलम में वर्ष 2008 में हुए हत्या के एक मामले में वांछित आरोपित रघेश उन्नीकोचन को सीबीआइ ने इंटरपोल के सहयोग से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है।

सीबीआइ प्रवक्ता , केरलम पुलिस के अनुरोध पर सीबीआइ के इंटरपोल प्रभाग ने आरोपित के खिलाफ रेड नोटिस जारी कराया था। इसके बाद उसकी लोकेशन का पता लगाकर यूएई अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे भारत प्रत्यर्पित करने की अनुमति दी गई।

केरलम पुलिस की एक टीम आरोपित को लेने यूएई पहुंची, जहां उसे भारतीय पुलिस टीम को सौंप दिया गया। इसके बाद बुधवार को उसे तिरुअनंतपुरम लाया गया। सीबीआइ , आरोपित जांच के दौरान कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए फरार हो गया था।

उसके खिलाफ संबंधित अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। अदालत ने उसकी गिरफ्तारी के लिए अनिश्चित अवधि का वारंट भी जारी किया था। मामले , एक अक्टूबर 2008 को केरलम के त्रिशूर जिले के तिरुमंगलम में हत्या हुई थी।

पुलिस ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने के आरोप में रघेश और अन्य लोगों को नामजद किया था। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को त्रिशूर के वेस्ट फोर्ट अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

दुबई से चल रहे साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश, सरगना समेत सात आरोपितों को गिरफ्तार किया

क्राइम • अखिल भारतीय

गुजरात में सनसनीखेज वारदात: विवाहित महिला ने प्रेमी के बच्चे को दिया जन्म, कुछ ही घंटों में कर दी हत्या

क्राइम • अखिल भारतीय

केरलम के चर्चित शुकूर हत्याकांड में CBI की विशेष अदालत का फैसला, माकपा के सात कार्यकर्ताओं को उम्रकैद

क्राइम • अखिल भारतीय

'धार्मिक समारोहों और मंदिरों में पशु बलि पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

क्राइम • अखिल भारतीय

मणिपुर में हिंसा के बीच हो रही मादक पदार्थों की तस्करी, बड़ी खेप के साथ म्यांमार के तीन नागरिक गिरफ्तार

क्राइम • अखिल भारतीय

केरलम में RSS नेता की हत्या मामले में माकपा के 11 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद, 95 हजार रुपये का जुर्माना

क्राइम • अखिल भारतीय

हैदराबाद में पति ने गला रेतकर की पत्नी की हत्या, वारदात के बाद हुआ फरार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल