केरलम में 2012 के अरियिल शुकूर हत्याकांड में 13 माकपा कार्यकर्ताओं में से सात को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, जबकि दो नेताओं को बरी कर दिया गया। शुकूर हत्याकांड में माकपा के सात कार्यकर्ताओं को उम्रकैद। (फोटो- जागरण आर्काइव) अरियिल शुकूर हत्याकांड में सात माकपा कार्यकर्ताओं को उम्रकैद।
पी जयराजन और टीवी राजेश को मामले से बरी किया गया। फैसले के खिलाफ पीड़ित परिवार और दोषी अपील करेंगे। डिजिटल डेस्क, कोच्चि।
केरलम में 2012 में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आइयूएमएल) के 23 वर्षीय कार्यकर्ता अरियिल शुकूर की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माकपा के 13 कार्यकर्ताओं में से सात को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इस फैसले के बाद राज्य में राजनीति शुरू हो गई है। सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरुवार को सजा सुनाई।
उम्रकैद की सजा पाने वाले सात दोषियों को हत्या में सीधे तौर पर शामिल पाया गया था। जबकि दोषी ठहराए गए अन्य छह लोगों को कम सजा दी गई। जबकि मामले में माकपा नेताओं पी जयराजन और टीवी राजेश को बरी कर दिया गया है।
इन दोनों पर शुकूर की हत्या की कथित साजिश में शामिल होने का आरोप था। सजा पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराजन ने कहा कि उम्रकैद के फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी। जबकि शुकूर के भाई ने फैसले पर असंतोष जताया और कहा कि परिवार अपीलीय अदालत का रुख करेगा।
वहीं, राज्य के बिजली मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ ने कहा कि हत्या में माकपा की भूमिका अब खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि फैसले के खिलाफ अपील की जाएगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं