केरलम की एक अदालत ने 2008 में मन्नंथला में हुए आरएसएस नेता रंजीत की हत्या के मामले में माकपा के 11 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। केरलम की अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया (प्रतीकात्मक फोटो) माकपा कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा मिली। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर जुर्माना लगाया।
डिजिटल डेस्क, तिरुअनंतपुरम। केरलम की एक अदालत ने 2008 में यहां मन्नंथला में एक स्थानीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक नेता की हत्या के मामले में माकपा के 11 कार्यकर्ताओं को उम्रकैद की सजा सुनाई। तिरुअनंतपुरम की अतिरिक्त सत्र अदालत ने रंजीत नाम के संघ कार्यकर्ता की हत्या के 18 साल बाद 11 दोषियों में से दो को दोहरे आजीवन कारावास की सजा भी सुनाई, लेकिन दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
सूत्रों , अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 95,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने मंगलवार को इस मामले में 11 आरोपितों को दोषी ठहराया था। मामले का 12वां आरोपित अब भी फरार है और उस पर मुकदमा नहीं चला।
उल्लेखनीय है कि संघ कार्यकर्ता रंजीत की 17 अक्टूबर, 2008 को मन्नंथला में उनकी फल-सब्जी की दुकान पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को माकपा के 11 कार्यकर्ताओं को दोषी ठहराए जाने के बाद केरलम की राजधानी के मध्य स्थित वंचियूर अदालत परिसर के बाहर कुछ समय तक तनाव का माहौल रहा।
भाजपा और वाम दल के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ नारे लगाए और थोड़ी देर के लिए झड़प भी हुई। पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों गुटों को अलग किया। इस घटना से इलाके में कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही भी बाधित रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं