सोमवार, 23 नवंबर 2026 03:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
देश अखिल भारतीय 13,276 व्यूज

नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 02:05 PM IST
नेपाल को 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये देगा भारत, त्रिशूली नदी में आई बाढ़ के बाद विकास के लिए बड़ा कदम

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का भारत दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया। बालेन्द्र शाह और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय (फोटो-) नेपाल के पीएम बालेन्द्र शाह का भारत दौरा शुरू। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया औपचारिक स्वागत।

द्विपक्षीय संबंधों और सहयोग पर होगी चर्चा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औपचारिक स्वागत किया।

बालेन्द्र शाह राष्ट्रपति भवन पहुंचे, जहां पीएम मोदी ने उनसे हाथ मिलाकर नेपाल के प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत के बाद हैदराबाद हाउस में दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच द्विपक्षीय हुई। पीएम मोदी और बालेन्द्र शाह के बीच यह मुलाकात करीब 100 मिनट तक चली।

भारत-नेपाल के बीच द्विपक्षीय के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जानकारी देते हुए बताया, 'नेपाल में आई बाढ़ में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। नेपाल के पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक विकास को नई मजबूती देने के लिए हम 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा करते हैं।

' पीएम मोदी ने भारत-नेपाल के बीच संबंधों पर कहा, 'भारत और नेपाल केवल पड़ोसी ही नहीं हैं, हम विश्वास और मित्रता के गहरे बंधनों से जुड़े हुए हैं। हमारी आकांक्षाएं और चुनौतियां एक जैसी हैं और हम कठिन समय में एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। ' पीएम मोदी ने बताया, 'हम नेपाल में स्टार्ट-अप इनक्यूबेटर, इनोवेशन हब और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) का एक ऑफशोर कैंपस स्थापित करेंगे।

' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'हम नेपाली छात्रों के लिए भारत में कानून और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में छात्रवृत्ति के अवसर बढ़ाएंगे। इसके अलावा, खाद्य प्रसंस्करण और मूल्य-संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए, हम नेपाल में एग्रो-इंडस्ट्रियल पार्क (कृषि-औद्योगिक पार्क) विकसित करने में भी सहयोग करेंगे।

' नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह को राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Ayodhya

अयोध्या-जनकपुर एक्सप्रेस, 15000 करोड़ का पैकेज और 8 MoU; PM मोदी और बालेंद्र शाह की मुलाकात की बड़ी बातें

देश • New Delhi

'त्रिवेणी का गंगाजल, पशुपतिनाथ के रुद्राक्ष और चंदन', PM मोदी और बालेन्द्र शाह ने एक-दूसरे को दिए खास तोहफे

देश • New Delhi

'त्रिवेणी का गंगाजल, पशुपतिनाथ के रुद्राक्ष और चंदन', PM मोदी और बालेन शाह ने एक-दूसरे को दिए खास तोहफे

देश • अखिल भारतीय

एशिया पावर इंडेक्स 2026: तीसरी सबसे बड़ी ताकत बना भारत, प्रभावशाली नेताओं में दूसरे नंबर पर PM मोदी

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल

देश • अखिल भारतीय

Bisleri सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद ब्रांड्स के पानी की होगी जांच

देश • अखिल भारतीय

बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल