अक्टूबर में निर्यात 45% बढ़कर 49 अरब डालर से ज्यादा रहा। अक्टूबर में वस्तु निर्यात 45% बढ़कर 49. 47 अरब डॉलर।
व्यापार घाटा 39. 88 अरब डॉलर, पिछले 12 माह में सर्वाधिक। सेवा निर्यात 15% बढ़ा, कुल निर्यात 89.
99 अरब डॉलर। तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद निर्यात में लगातार बढ़ोतरी जारी है। अक्टूबर में वस्तु निर्यात 49.
47 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 45 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक यह निर्यात किसी माह में होने वाला अब तक का सबसे अधिक निर्यात है। हालांकि अक्टूबर में आयात भी 89.
35 अरब डॉलर का किया गया, जिससे अक्टूबर का व्यापार घाटा 39. 88 अरब डालर रहा जो पिछले 12 माह में सबसे अधिक है। अक्टूबर में सेवा निर्यात का प्रदर्शन भी बेहतर रहा और इस अवधि में 40.
51 अरब डालर की सेवाएं विदेश को प्रदान की गईं, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 15 प्रतिशत अधिक है। वस्तु और सेवाओं दोनों को मिला लें तो अक्टूबर में कुल निर्यात 29. 9 प्रतिशत बढ़कर रिकार्ड 89.
99 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया जबकि व्यापार घाटा कम होकर 20. 09 अरब डालर रह गया। वाणिज्य मंत्रालय के मुताबिक भारत करीब 50 देशों को निर्यात करता है।
अक्टूबर में इनमें से 43 देशों में होने वाले निर्यात में बढ़ोतरी रही। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है और यहां होने वाले निर्यात में बढ़ोतरी भी हो रही है। हालांकि, किसी एक बाजार पर अपनी निर्भरता समाप्त करने के लिए पिछले दो साल से भारत ने कई नए बाजार तलाश किए हैं और इसका असर भी अब दिखने लगा है।
करीब तीन दर्जन देशों के साथ व्यापार समझौता होने से भी निर्यात में इजाफा हो रहा है। पेट्रोलियम पदार्थ से लेकर इंजीनियरिंग गुड्स, इलेक्ट्रानिक्स, हैंडीक्राफ्ट्स, केमिकल्स, फार्मा, गारमेंट्स, चावल जैसे आइटम के निर्यात में दहाई अंक में इजाफा रहा। अक्टूबर में अमेरिका से लेकर चीन और अफ्रीका से लेकर दक्षिण अमेरिका तक के देशों में भारतीय वस्तुओं का निर्यात बढ़ा है।
इस अवधि में भारत ने सबसे अधिक चीन से आयात किया। वहीं सोने के आयात में पिछले साल अक्टूबर की तुलना में 62 प्रतिशत तो चांदी में 28 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। दूसरी छमाही में निर्यात में और इजाफा होने की संभावना वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2026-26 की पहली छमाही में वस्तु और सेवा को मिलाकर 478.
85 अरब डालर का निर्यात किया गया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 14. 7 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि किसी भी वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में निर्यात में अधिक इजाफा होता है और इस हिसाब से चालू वित्त वर्ष में वस्तु और सेवा का कुल निर्यात एक लाख करोड़ डालर तक आसानी से पहुंच जाएगा।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं