आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) अपने क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। ये नए अपडेट 25 नवंबर, 11 दिसंबर और 15 दिसंबर 2026 से लागू होंगे। फीस और ऑफर्स से जुड़े ये बदलाव रिटेल, बिजनेस और कॉर्पोरेट कार्ड्स पर असर डालेंगे।
अब बिजनेस कार्ड्स पर ज्यादा डायनेमिक करंसी कंवर्जन (DCC) चार्ज, कार्ड रिप्लेसमेंट की बढ़ी हुई फीस और फ्री इंश्योरेंस व INOX मूवी टिकट जैसे कई बेनिफिट्स बंद होते दिखाई देंगे। ऐसे में अगर आप ट्रैवलिंग या ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कार्ड का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, तो बैंक की ओर से आई ईमेल और नए फीस स्ट्रक्चर को आज ही जरूर चेक कर लें।
बैंक के नोटिस में इन अहम बदलावों को लेकर स्थिति साफ की गई है। नोटिस , "भारतीय रुपये में किए जाने वाले हर इंटरनेशनल ट्रांजैक्शन पर लागू DCC फीस को आपके क्रेडिट कार्ड के फॉरेक्स मार्क-अप चार्ज के मुताबिक रिवाइज किया जाएगा। " इसमें यह भी कहा गया है कि, "25 नवंबर 2026 से हर क्रेडिट कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए ₹300 + GST की रिवाइज्ड फीस लागू होगी।
" ये बदलाव सबसे पहले बिजनेस और कॉर्पोरेट कार्ड्स पर लागू होंगे। ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड में बदलाव: फीस, फॉरेक्स DCC और बेनिफिट्स25 नवंबर से चुनिंदा बिजनेस, कॉर्पोरेट और परचेज कार्ड्स पर DCC चार्ज 1 फीसदी से बढ़ाकर 3. 50 फीसदी कर दिया जाएगा, जो फॉरेक्स मार्क-अप के बराबर है।
साथ ही इन पोर्टफोलियो पर कार्ड रिप्लेसमेंट फीस भी बढ़ जाएगी। इसके बाद 11 दिसंबर से रिटेल कार्ड्स की रिप्लेसमेंट फीस ₹300 और प्रायोरिटी पास रिप्लेसमेंट फीस ₹300 हो जाएगी। वहीं 15 दिसंबर से इमरैल्ड, टाइम्स ब्लैक, डायमेंट, सफायर, रुबिक्स, कोरल और चुनिंदा को-ब्रांडेड कार्ड्स पर मिलने वाले कॉम्प्लिमेंट्री इंश्योरेंस कवर और INOX मूवी बेनिफिट्स पूरी तरह खत्म हो जाएंगे।
ऐसे में किसे तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है? अक्सर ट्रैवल करने वालों, कॉर्पोरेट कार्ड से पेमेंट करने वालों और विदेश में रुपये में भुगतान करने वाले यूजर्स को अलर्ट रहना होगा। एक्स्ट्रा चार्ज से बचने के लिए विदेश में DCC के विकल्प को नजरअंदाज करें और वहां की लोकल करंसी में ही पेमेंट करें।
ICICI बैंक ने भी इंटरनेशनल खर्चों से पहले चार्जेस चेक करने की सलाह दी है। अगर इन नए नियमों से आपको नुकसान हो रहा है, तो भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के तहत आप बिना किसी क्लोजर चार्ज के कार्ड सरेंडर कर सकते हैं, बशर्ते बैंक ने इन बदलावों के लिए कम से कम 30 दिन पहले नोटिस दिया हो।
अपने कार्ड का फॉरेक्स मार्क-अप और नए DCC नियम तुरंत चेक करें, खासकर बिजनेस पोर्टफोलियो वाले कार्ड्स पर। 15 दिसंबर से खत्म होने वाले लाउंज एक्सेस, इंश्योरेंस एलिजिबिलिटी और INOX मूवी बेनिफिट्स की स्थिति कंफर्म कर लें। 11 दिसंबर से लागू होने वाली कार्ड रिप्लेसमेंट और प्रायोरिटी पास फीस भी जांच लें।
रिवॉर्ड पॉइंट्स समय रहते रिडीम करें, ऑटो-पेमेंट सेटिंग्स अपडेट करें और बेनिफिट्स घटने पर दूसरे विकल्पों की तुलना करें। अगर कार्ड की वैल्यू घटती महसूस हो, तो RBI के नियमों के मुताबिक इसे बंद करने पर विचार करें और बैंक का नोटिस अपने पास रिकॉर्ड के तौर पर रखें। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं