शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 11:24 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,706 व्यूज

मुनाफे की होड़ में गुम हुई मासूमियत, क्यों बच्चों पर आधारित फिल्में बनाने से कतरा रहे हैं मेकर्स?

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 07:00 AM IST
मुनाफे की होड़ में गुम हुई मासूमियत, क्यों बच्चों पर आधारित फिल्में बनाने से कतरा रहे हैं मेकर्स?

क्यों बच्चों की फिल्मों को बनाने से कतराता है बॉलीवुड/ फोटो- इंस्टाग्राम भारतीय सिनेमा में बच्चों की फिल्मों की भारी कमी निर्माता मुनाफे के कारण इस जॉनर में निवेश से कतराते हैं 'बूंग' जैसी फिल्मों ने इंटरनेशनली पहचान बनाई स्मिता श्रीवास्तव, मुंबई। बचपन जिंदगी का वह दौर है, जब कहानियां हमारी सोच, सपनों और व्यक्तित्व को आकार देती हैं।

सिनेमा की भी इसमें अहम भूमिका होती है, लेकिन भारतीय फिल्म उद्योग में बच्चों की दुनिया को पर्दे पर उतारने वाली फिल्में गिनी-चुनी ही हैं। बाजार और मुनाफे के गणित में उलझे निर्माता इस जॉनर में निवेश करने से कतराते हैं। ऐसे में सवाल है कि जब बच्चों के लिए हर तरह की सामग्री मौजूद है, तो उनके अपने अनुभवों, भावनाओं और सपनों को दिखाने वाला सिनेमा इतना कम क्यों है?

बाल दिवस पर इसकी पड़ताल करता आलेख ‘मैं अपनी मां को एक बहुत खास तोहफा देकर उन्हें सरप्राइज करना चाहता हूं। ‘ मणिपुरी फिल्म 'बूंग' में बूंग (गुगुन किपगेन) का यह संवाद दरअसल अपनी मां के दर्द को समझने और उनकी उदासी दूर करने की कोशिश है। इसी भावनात्मक कहानी ने 2026 के ब्रिटिश अकादमी फिल्म पुरस्कार (बाफ्टा) में सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का पुरस्कार जीतकर भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई।

यह इस श्रेणी में बाफ्टा जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म है। लक्ष्मीप्रिया देवी के निर्देशन में बनी फिल्‍म की कहानी मणिपुर के एक छोटे से इलाके में रहने वाले बूंग नाम के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है। वह काफी समय से लापता अपने पिता की खोज में अपने दोस्त के साथ निकल पड़ता है।

यह सफर सिर्फ पिता को खोजने का नहीं, बल्कि जिंदगी, रिश्तों, पहचान और समाज की जटिल सच्चाइयों को समझने का भी है। हालांकि, इसे व्यापक व्यावसायिक सफलता नहीं मिली। सिर्फ 'बूंग' ही नहीं, देश में बच्चों के लिए बनने वाली ज्यादातर फिल्मों को भी दर्शकों तक पहुंचने और सिनेमाघरों में पर्याप्त जगह पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है।

गुजराती फिल्म 'ढ' के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके फिल्मकार मनीष सैनी ने 'गांधी एंड कंपनी' और 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' जैसी बच्‍चों की फिल्में भी बनाई हैं। बच्चों की फिल्मों के कम बनने की वजह बताते हुए वह कहते हैं, "जो बिकता है, वही बनता है। यह जॉनर कभी लोकप्रिय नहीं बन पाया, इसके कुछ कारण हैं।

मैंने बच्चों की तीन फिल्में बनाई हैं। थिएटर में बच्चों की फिल्में देखने के लिए माता-पिता को बच्चों को साथ लाना, बच्चों तक जानकारी पहुंचाना कि उनके लिए कोई फिल्म आई है, यह कठिन होता है। दूसरा, भारत में बच्चों की फिल्मों को थोड़ा कमतर समझा जाता है।

तीसरा, जब किसी जॉनर की फिल्में सफल होती हैं, तो वैसी फिल्में बनाने की होड़ लग जाती है। जबकि बच्चों की फिल्मों के मामले में ऐसा देखने को नहीं मिला। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मों को लेकर फैसले अक्सर मुनाफे की संभावनाओं के आधार पर लिए जाते हैं।

मुझे पहले ही कह दिया जाता है कि बच्चों की फिल्म है, इसलिए नहीं चलेगी। जबकि हालीवुड की एवेंजर्स जैसी फिल्में और डिज्नी की बनाई फिल्मों की लोकप्रियता बताती है कि बच्चों का दर्शक वर्ग कितना बड़ा हो सकता है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'सीता' के योद्धा रूप पर सवाल, मुकेश खन्ना को 'कैकेयी' ने दिया करारा जवाब? लारा दत्ता बोलीं- 'ऐसी छोटी सोच। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kishore Kumar ने गुस्से में गाया था ये क्लासिक गाना, 12 मिनट लंबा था गीत; आज भी लोट-लोटकर गाने पर नाचते हैं लोग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

12 मिनट लंबे गाने को देख गुस्साए थे किशोर दा, बोल बिगाड़ने के लिए की थी खुराफात; 44 साल बाद भी झूम रहे हैं लोग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वेब सीरीज के बाद माइक्रोड्रामा से भौकाल मचाएंगे Aamir Khan और फरहान अख्तर, 'दिल चाहता है' स्टार्स ने मिलाया हाथ

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कोमल ने गोविंदा के साथ शेयर की इंटीमेट तस्वीरें, ऐसा रोमांस देख खौल उठेगा सुनीता आहूजा का खून

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shreya Ghoshal की आवाज, छठी माई की जयकार। आयुष्मान-शरवरी लाए छठ गीत; हिमेश रेशमिया के संगीत ने जीता दिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आवाज में दर्द, संगीत में चुलबुलापन। Lata Mangeshkar का कल्ट गाना 55 साल से बयां कर रहा है 'हाल-ए-दिल'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल