शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 11:22 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 7,374 व्यूज

'सीता' के योद्धा रूप पर सवाल, मुकेश खन्ना को 'कैकेयी' ने दिया करारा जवाब? लारा दत्ता बोलीं- 'ऐसी छोटी सोच। '

DARSH NEWS डेस्क • 13 Nov 2026, 09:56 AM IST
'सीता' के योद्धा रूप पर सवाल, मुकेश खन्ना को 'कैकेयी' ने दिया करारा जवाब? लारा दत्ता बोलीं- 'ऐसी छोटी सोच। '

साई पल्लवी के सपोर्ट में उतरीं लारा दत्ता/ फोटो- इंस्टाग्राम मुकेश खन्ना ने रामायणम् में सीता के योद्धा रूप पर सवाल उठाए लारा दत्ता ने साई पल्लवी के सीता किरदार का बचाव किया शक्तिमान एक्टर को इनडायरेक्टली सुनाई खरी खोटी एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् (Ramayana part 1) को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है।

हालांकि, सोशल मीडिया पर एक ट्रोलर्स का सेक्शन ऐसा भी है, जो मूवी में साई पल्लवी द्वारा निभाए गए सीता के योद्धा रूप और वन में राक्षसों से लड़ाई करने वाले सीन्स पर कई सवाल उठा रहे हैं। शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना(mukesh khanna) ने भी मूवी में सीता क युद्ध करने वाले सीन्स को लेकर मेकर्स को खूब खरी खोटी सुनाई।

अभिनेता ने कहा कि वाल्मीकि की रामायण में भी सीता के युद्ध करने का कोई उल्लेख नहीं है। अब मुकेश खन्ना की आलोचना के बाद रामायणम् में माता कैकेयी का किरदार निभाने वालीं लारा दत्ता ने साई पल्लवी का बचाव करते हुए अभिनेता को बिना नाम लिए करारा जवाब दिया है। एनडीटीवी को दिए गए एक इंटरव्यू में सीता का किरदार निभाने वालीं साई पल्लवी को बचाव करते हुए लारा दत्ता (Lara Dutta) ने कहा कि लोगों को बस सिनेमाई अनुभव करना चाहिए।

उन्होंने इस बात को भी प्वाइंट आउट किया कि रामायण के बहुत सारे वर्जन हैं। लारा दत्ता के सीता के योद्धा रूप पर सवाल उठाने वालों को ये भी याद दिलाया कि पुराने समय में राजा-महराजाओं के समय में लड़की और लड़का दोनों को ही आर्ट और युद्ध कला में निपुण बनाया जाता था। लारा दत्ता ने मुकेश खन्ना के बयान के बाद उन पर इनडायरेक्टली निशाना साधते हुए कहा, "जब आप इस तरह की चीजों को देखते हैं तो कई संभावनाए सामने आते हैं।

हन सोचते हैं कि क्या हुआ होगा, क्या होना चाहिए थे वगैरह। यह सोचना कोई अजीब बात नहीं है कि सीता युद्ध कला में प्रशिक्षित हो सकती हैं। खास तौर पर तब, जब एक महिला को ऐसी स्थिति में डाला जाता है।

वह कोई असहाय महिला बनकर नहीं रह जाती। " लारा दत्ता ने आगे कहा, "सीता जैसा किरदार जो 14 साल तक वनवास में रहीं, उन्हें मजबूत होना भी चाहिए। वह किसी न किसी मोड़ पर खुद का बचाव करने के लिए कुछ तो जरूर करेंगी।

मुझे ऐसा लगता है कि अपनी छोटी सोच को छोड़ना चाहिए और जो सिनेमैटिक अनुभव मिल रहा है, उसे एन्जॉय करना चाहिए। " मुकेश खन्ना ने एक वीडियो शेयर करते हुए सीता के योद्धा रूप पर सवाल उठाते हुए कहा था, "झांसी की रानी की तरह आजकल की हीरोइनें मार्चो बनकर लड़ती हुई दिखाई जा रही हैं।

वह दो राक्षसों से लड़ती हैं, मारती हैं। लात मारती हैं, ये सब सीता जी कर कही हैं। मैं भी इस बात से अचंभित था, जब मैंने लोगों के कमेंट्स पढ़ें।

मैंने चेक किया है वाल्मीकि जी की रामायण में ऐसा कुछ नहीं था। मैं भी जितना जानता हूं कि सीता जी ने कभी लड़ाई नहीं की है। वो मर्यादा पुरुषोत्तम राम की पत्नी थीं, जिन्होंने सेवा भाव दिखाया, जिन्होंने पति के साथ 14 साल वनवास में रहना स्वीकार किया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Kishore Kumar ने गुस्से में गाया था ये क्लासिक गाना, 12 मिनट लंबा था गीत; आज भी लोट-लोटकर गाने पर नाचते हैं लोग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

मुनाफे की होड़ में गुम हुई मासूमियत, क्यों बच्चों पर आधारित फिल्में बनाने से कतरा रहे हैं मेकर्स?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

12 मिनट लंबे गाने को देख गुस्साए थे किशोर दा, बोल बिगाड़ने के लिए की थी खुराफात; 44 साल बाद भी झूम रहे हैं लोग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

वेब सीरीज के बाद माइक्रोड्रामा से भौकाल मचाएंगे Aamir Khan और फरहान अख्तर, 'दिल चाहता है' स्टार्स ने मिलाया हाथ

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कोमल ने गोविंदा के साथ शेयर की इंटीमेट तस्वीरें, ऐसा रोमांस देख खौल उठेगा सुनीता आहूजा का खून

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Shreya Ghoshal की आवाज, छठी माई की जयकार। आयुष्मान-शरवरी लाए छठ गीत; हिमेश रेशमिया के संगीत ने जीता दिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

आवाज में दर्द, संगीत में चुलबुलापन। Lata Mangeshkar का कल्ट गाना 55 साल से बयां कर रहा है 'हाल-ए-दिल'

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल