आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की तैयारी अब तेज हो गई है। सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी कर दी है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि कौन सी टीम कितने खिलाड़ियों के साथ आगे बढ़ेगी और किसके पास नीलामी में खर्च करने के लिए सबसे ज्यादा पैसा बचा है।
इस बार ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स सबसे भारी पर्स के साथ उतरेगी। टीम के पास 47. 45 करोड़ रुपये बचे हैं।
वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 41. 65 करोड़ रुपये के साथ दूसरे और सनराइजर्स हैदराबाद 40. 15 करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर है।
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की स्थिति बिल्कुल अलग है। उसके पास केवल 8. 75 करोड़ रुपये बचे हैं।
ऐसे में टीम को अपनी जरूरतों के हिसाब से बेहद सोच-समझकर बोली लगानी होगी। दिल्ली और मुंबई को खरीदने हैं सबसे ज्यादा खिलाड़ी खाली स्लॉट के मामले में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस सबसे आगे हैं। दोनों टीमों के पास 9-9 खिलाड़ियों की जगह खाली है।
हालांकि दिल्ली के पास 39. 50 करोड़ रुपये और मुंबई के पास 32. 60 करोड़ रुपये का पर्स है।
दिल्ली के पास 4 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट भी खाली हैं। कोलकाता को 8, जबकि लखनऊ और हैदराबाद को 7-7 खिलाड़ियों की जरूरत है। चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के पास 6-6 स्लॉट खाली हैं।
आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा। इस बार सभी फ्रेंचाइजी का कुल पर्स 130 करोड़ रुपये है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम अपने बचे हुए बजट का सबसे बेहतर इस्तेमाल कर पाती है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं