गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:39 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 10,676 व्यूज

'ज्यादा एथनॉल मिलाने का आरोप लगाने वाले विज्ञान से अनजान', पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक मिलावट पर बोले सुरेश गोपी

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 09:26 PM IST
'ज्यादा एथनॉल मिलाने का आरोप लगाने वाले विज्ञान से अनजान', पेट्रोल में 20 प्रतिशत से अधिक मिलावट पर बोले सुरेश गोपी

पेट्रोल में एथनॉल मिश्रण पर सुरेश गोपी का बड़ा बयान (फाइल फोटो- ) सुरेश गोपी ने एथनॉल मिश्रण के आरोपों को "विज्ञान न जानने वाले इडियट" बताया। पेट्रोल वाहनों का प्रदूषण कम करने को एथनॉल मिश्रण एकमात्र विकल्प। मशीनें 20% एथनॉल सीमा पर वाल्व बंद करने के लिए कैलिब्रेट हैं।

डिजिटल डेस्क, त्रिशूर। तेल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से दिए जा रहे पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा निर्धारित 20 प्रतिशत की सीमा से अधिक होने के आरोपों को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने मंगलवार को ऐसे आरोप लगाने वालों को "विज्ञान न जानने वाले इडियट" बताया।

केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री ने कहा कि पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिए एथनॉल मिश्रण ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने कहा कि व्यापक वैज्ञानिक शोध और पुनः शोध के बाद और भारतीय वाहन अनुसंधान संघ (एआरएआइ) की मंजूरी से भारत ई10 से ई20 एथनॉल मिश्रण पर पहुंचा है।

गोपी ने कहा कि एथनॉल मिश्रण को लेकर कई दुर्भावनापूर्ण राजनीतिक दावे किए जा रहे हैं, खासकर यह आरोप कि निर्धारित सीमा पार हो गई है। उन्होंने कहा- "मैं ऐसे लोगों को कोई बुरा नाम नहीं दूंगा। मैं बस इतना कहूंगा कि इन मूर्खों में से किसी को भी विज्ञान की जानकारी नहीं है।

" गोपी ने कहा कि कोई भी पेट्रोल में एथनॉल की मात्रा की जांच कर सकता है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से मंजूर मिश्रण की सीमा 20 प्रतिशत है और किसी भी खुदरा ईंधन केंद्र से उपभोक्ताओं को अधिकतम इतनी ही मात्रा में एथनॉल मिला पेट्रोल मिलेगा। उन्होंने कहा कि मिश्रण की मशीनरी को इस तरह से कैलिब्रेट किया गया है कि एथनॉल की मात्रा 20 प्रतिशत पर पहुंचते ही वाल्व बंद हो जाएगा।

(समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पीटी उषा के IOA चुनाव नामांकन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती

खेल समाचार • अखिल भारतीय

युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने की चिंता में भर्राया पीएम मोदी का गला, मंत्रियों से बोले- एकजुट लड़ाई की जरूरत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लोकसेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल से मांगा जवाब, कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

देशभर के जिला जजों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों से मांगा प्रस्ताव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

2014 में 21 का मिलने वाला आटा अब 69 का क्यों? महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा श्वेत-पत्र

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब सिर्फ फिंगरप्रिंट से नहीं चलेगा काम, चेहरे से होगी पहचान; NTA ने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत समिट में इटली के विपक्षी नेता का विवादित नारा लगाने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को होगी सुनवाई

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शाहरुख खान की KKR में बिकने वाली है हिस्सेदारी, करोड़ों की डील से होगी नए मालिक की एंट्री

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल