गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:43 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,599 व्यूज

पीटी उषा के IOA चुनाव नामांकन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 11:59 PM IST
पीटी उषा के IOA चुनाव नामांकन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती

भारतीय आइस हॉकी संघ (IHAI) के एक गुट ने पीटी उषा को IOA चुनावों के लिए मतदाता सूची में शामिल करने को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी है। पीटी उषा के नामांकन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती (फोटो-) IHAI गुट ने पीटी उषा के नामांकन को चुनौती दी। दिल्ली हाई कोर्ट में मतदाता सूची पर याचिका दायर।

चुनाव अधिकारी ने उषा के नामांकन को स्वीकार किया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय आइस हॉकी संघ (आइएचएआइ) के एक गुट ने पांच दिसंबर को होने वाले चुनावों के लिए मतदाता सूची में भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पीटी उषा को शामिल किए जाने को अमान्य और गैर-कानूनी घोषित करने की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

गुरप्रीत सिंह बख्शी की अगुवाई वाले गुट ने उषा को आइओए की आमसभा में अपने एक प्रतिनिधि के तौर पर नामित किया। उषा स्पोटर्सपर्सन ऑफ मेरिट (एसओएम) चुनाव हार गई थीं। वहीं कुंजांग नामग्याल की अगुआई वाले गुट ने उषा के नामांकन का विरोध करते हुए कहा कि वह कभी आइएचएआइ की सदस्य नहीं रहीं।

उन्होंने यह भी दावा किया कि बख्शी और महासचिव हरजिंदर सिंह को संघ के अध्यक्ष और महासचिव के तौर पर काम करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है। आइओए बख्शी और हरजिंदर गुट वाले आइएचएआइ को मान्यता देता है। खेल मंत्रालय आइस हॉकी में किसी भी महासंघ को मान्यता नहीं देता है।

आइओए द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने नामग्याल के नेतृत्व वाले गुट की आपत्ति को खारिज कर दिया और उषा के नामांकन को स्वीकार कर लिया। इससे उन्हें पांच दिसंबर को होने वाले आईओए कार्यकारी परिषद के चुनावों में वोट डालने और उम्मीदवार के तौर पर खड़े होने की अनुमति मिल गई है।

इसके खिलाफ नामग्याल गुट ने याचिका दायर करके इस फैसले को अमान्य और गैर कानूनी घोषित करने की मांग की है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने की चिंता में भर्राया पीएम मोदी का गला, मंत्रियों से बोले- एकजुट लड़ाई की जरूरत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लोकसेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल से मांगा जवाब, कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

देशभर के जिला जजों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों से मांगा प्रस्ताव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

2014 में 21 का मिलने वाला आटा अब 69 का क्यों? महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा श्वेत-पत्र

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब सिर्फ फिंगरप्रिंट से नहीं चलेगा काम, चेहरे से होगी पहचान; NTA ने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत समिट में इटली के विपक्षी नेता का विवादित नारा लगाने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को होगी सुनवाई

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शाहरुख खान की KKR में बिकने वाली है हिस्सेदारी, करोड़ों की डील से होगी नए मालिक की एंट्री

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल