गुरुवार, 19 नवंबर 2026 12:43 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 7,485 व्यूज

2014 में 21 का मिलने वाला आटा अब 69 का क्यों? महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा श्वेत-पत्र

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 10:19 PM IST
2014 में 21 का मिलने वाला आटा अब 69 का क्यों? महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा श्वेत-पत्र

महंगाई पर कांग्रेस ने सरकार से मांगा श्वेत पत्र (फाइल फोटो) कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई पर सरकार की आर्थिक नीतियों पर चिंता जताई। आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में भारी वृद्धि का हवाला दिया। सरकार से महंगाई पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की।

कांग्रेस ने लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी की जेब पर पड़ते भार पर चिंता जताते हुए सरकार की आर्थिक नीतियों पर निशाना साधा है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इस मुद्दे को उठाते हुए दावा किया कि खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में हुई वृद्धि के आंकड़ों का हवाला देते हुए महंगाई पर सरकार से श्वेत पत्र जारी करने तथा आम लोगों को राहत देने के लिए ठोस कदम उठाए जाने की मांग की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की तरक्की उनके भाषणों की लंबाई से नहीं बल्कि आम लोगों की थाली में मौजूद भोजन और उनकी जेब में बचे पैसों से मापी जाएगी। साथ ही आरोप लगाया कि 2014 में महंगाई कम करने का वादा किया लेकिन आज हालात है कि आम आदमी की थाली छोटी, जेब खाली और घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है।

महंगाई से जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि के कुछ आंकड़े देते हुए खरगे ने एक्स पोस्ट में कहा कि आटा वर्ष 2014 में 21 रुपए से था जो अब बढ़कर 69 रुपए, अरहर दाल 75 से 180 रुपए, सरसो तेल 102 से 263 रुपए दूध 36 से 85 रुपए और चावल के दाम 29 से बढ़कर 71 रुपए पहुंच गए हैं।

अक्टूबर में खाद्य महंगाई 8. 94 प्रतिशत और थोक महंगाई 12. 29 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

खरगे ने कहा कि एक सर्वे के मुताबिक 61 प्रतिशत परिवारों का घरेलू जरूरतों पर मासिक खर्च पिछले साल से 20 फीसद से अधिक बढ़ गया है। 74 प्रतिशत लोगों को गैर-जरूरी खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है। कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में कहा कि कीमतें बढ़ने का दबाव केवल उपभोक्ताओं की जेब तक सीमित नहीं, बल्कि उत्पादन और कारोबार की लागत पर भी पड़ रहा है।

रिजर्व बैंक के रेपो रेट बढ़ाने के बाद कई बैंकों ने होम लोन समेत दूसरे कर्जों की ब्याज दरें बढ़ा दीं इसलिए पीएम श्वेत पत्र जारी कर बताएं कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कब तक महंगाई की दोहरी मार झेलता रहेगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पीटी उषा के IOA चुनाव नामांकन को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती

खेल समाचार • अखिल भारतीय

युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाने की चिंता में भर्राया पीएम मोदी का गला, मंत्रियों से बोले- एकजुट लड़ाई की जरूरत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लोकसेवक को कारण बताओ नोटिस जारी करने का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लोकपाल से मांगा जवाब, कार्यवाही पर रोक लगाने से इनकार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

देशभर के जिला जजों की रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों से मांगा प्रस्ताव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब सिर्फ फिंगरप्रिंट से नहीं चलेगा काम, चेहरे से होगी पहचान; NTA ने छात्रों के लिए जारी की एडवाइजरी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत समिट में इटली के विपक्षी नेता का विवादित नारा लगाने का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, शुक्रवार को होगी सुनवाई

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शाहरुख खान की KKR में बिकने वाली है हिस्सेदारी, करोड़ों की डील से होगी नए मालिक की एंट्री

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल