नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आगामी परीक्षाओं में फेशियल बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन अनिवार्य करने की तैयारी की है। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) ने आने वाले दिनों में सभी परीक्षाओं में सुरक्षा जांच के लिए फेशियल बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन ( चेहरे से पहचान) को अनिवार्य रूप से लागू करने की तैयारी तेज कर दी है।
इस कड़ी में उनसे परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को सतर्क किया है और कहा है कि यदि उन्होंने 15 वर्ष की उम्र के बाद अपना आधार अपडेट नहीं कराया तो उसे अनिवार्य रूप से करा लें। ऐसा न करने पर उन्हें परीक्षा के दौरान होने वाली फेशियल बायोमेट्रिक सुरक्षा जांच में मुश्किल आ सकती है।
एनटीए ने छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर यह साफ किया है कि यदि आप परीक्षाओं में शामिल होने की तैयारी कर रहे है और आपने 15 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद अपना आधार अपडेट नहीं कराया है तो उसे करा लें। क्योंकि उम्र के साथ हाथों के निशान सहित चेहरे में कई तरह के बदलाव आ जाते है।
जिन्होंने इसे करा लिया है, उन्हें अपडेट कराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही छात्रों से परीक्षाओं से जिन चीजों को जांच लेने के लिए कहा है, उनमें पहला 15 वर्ष का उम्र के बाद आधार अपडेट हो चुका है, दूसरा माय आधार पर अपडेट की गई स्थिति पूर्ण रूप से दिख रही है। तीसरा आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू है।
चौथा नाम और जन्मतिथि आवेदन पत्र से मेल खा रहे है। गौरतलब है कि एनटीए ने परीक्षाओं में शामिल होने छात्रों की सुरक्षा जांच के लिए 2026 से फेशियल बायोमेट्रिक जांच को शुरू किया है। जिसमें इसे कुछ केंद्रों तक ही ट्रायल के तौर पर रखा गया है।
हालांकि इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे छात्र सामने आए थे, जिन्हें आधार अपडेट न होने से दिक्कतों को सामना करना पड़ा था। इससे पूर्व में एनटीए परीक्षाओं में सिर्फ फिंगरप्रिंट के जरिए बायोमेट्रिक जांच करती थी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं