गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:41 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,714 व्यूज

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की हार पर ईरानी दूतावास ने शेयर किया मीम, सोशल मीडिया पर वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 07:06 PM IST
अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की हार पर ईरानी दूतावास ने शेयर किया मीम, सोशल मीडिया पर वायरल

अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में ट्रंप की हार पर ईरानी दूतावास ने शेयर किया मीम। अमेरिकी मध्यावधि चुनावों में डेमोक्रेट्स को मिली बढ़त। भारत में ईरानी दूतावास ने ट्रंप पर मीम साझा किया।

यह मीम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जैसी ही शरुआती नतीजों में अमेरिकी हाउस, सीनेट और गर्वनर चुनावों में डेमोक्रेट्स को आगे दिखाया गया, सोशल मीडिया मीम्स के भर गया।

इनमें से सबसे ज्यादा देखे जाने वाले में से एक वह था जिसे भारत में ईरानी दूतावास ने शेयर किया। आमतौर पर राजनियक अकाउंट्स पर मीम्स देखने को नहीं मिलते, लेकिन भारत में ईरानी दूतावास ने ऐसा ही किया। बुधवार को जब अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के शुरुआती नतीजों में डेमोक्रेट्स को आगे आते देखा गया, तो दूतावास के आधिकारित एक्स अकाउंट से एक छोटा मीम वीडियो पोस्ट किया गया।

इसके साथ एक लाइन का कैप्शन था, अमेरिका मध्यावधि चुनाव। The U. S.

midterm elections 😄 https://t. co/KDm874Cb1f वीडियो में सूट पहने कुछ लोग राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप जैसे दिखने वाले एक व्यक्ति को उठाते हैं और उसे 'खतरनाक कचरा' लिखे एक कूड़ेदान में डाल देते हैं। इस पोस्ट को 1.

2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। समाचार एजेंसी एपी के आंकड़ों , भारतीय समयानुसार शाम 4. 13 बजे तक, डेमोक्रेट्स ने हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में 228 सीटें जीत ली थीं, जबकि रिपब्लिकन के पास 139 सीटें थीं।

इस तरह डेमोक्रेट्स ने बहुमत के लिए जरूरी 218 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया था। सीनेट में, डेंमोक्रेट्स के पास 54 सीटें थीं, जबकि रिपबल्किन के पास 44 सीटें थीं। गवर्नर के चुनावों में भी डेमोक्रेट्स 28-20 से आगे चल रहे थे।

दूतावास की यह पोस्ट ऐसे समय में आई जब सोशल मीडिया पहले से ही तरह-तरह के मजाकों और मीम्स से भरा हुआ था। जैसे-जैसे चुनावी नक्शा नीले रंग में बदलता गया, 'एक्स' और इंस्टाग्राम पर यूजर्स ने इस पल को अपने-अपने अंदाज में पेश किया। Since Trump & his MAGA clowns are in shambles after losing the 2026 midterm elections including Texas, the whole world feels like a happy place! Here's a low effort meme to celebrate the moment 😂🥂 https://t.

co/Si6ycktj68 कुछ लोगों ने समुद्र की विशाल लहरों का सहारा लिया, जिसे नीली सुनामी बताया गया, जो पूरे अमेरिका में छा गई है। कुछ ने मजाकिया अंदाज अपनाया, जिसमें डेमोक्रेट्स को एक भारी लकड़ी के हथौड़े के रूप में दिखाया गया, जो 'MAGA' लिखे एक लक्ष्य पर जोर से गिरता है।

कुछ लोगों ने विशेष रूप से टेक्सस का जिक्र किया, जहां नतीजों में डेमोक्रेट्स आगे चल रहे थे। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

फ्री नहीं रही ब्लिंकिट एंबुलेंस सर्विस, अब इन सेवाओं के लिए देनी होगी ₹2500 फीस

राजनीति • अखिल भारतीय

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, एनर्जी स्टोरेज के लिए 14500 करोड़ रुपये की VGF योजना को मिली मंजूरी

राजनीति • अखिल भारतीय

IT प्रमुख सीमा खन्ना की रिपोर्टिंग अथॉरिटी में कोई बदलाव नहीं, चुनावी सॉफ्टवेयर विवाद पर ECI ने साफ किया रुख

राजनीति • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में इंडी गठबंधन का विरोध प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक गिरफ्तारी

राजनीति • अखिल भारतीय

देशभर में यूथ कांग्रेस के 200 से ज्यादा नेता सस्पेंड, दिल्ली में राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचने पर एक्शन

राजनीति • अखिल भारतीय

'कलकत्ता हाई कोर्ट जाएं', बागी TMC विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर SC का सुनवाई से इनकार

राजनीति • अखिल भारतीय

'आज POTUS कल LOTUS', अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग

राजनीति • अखिल भारतीय

मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की पार्टी की हार से क्या-क्या बदलेगा, समझिए नतीजों के बाद भारत-US के रिश्तों के मायने

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल