शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 08:41 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
अंतर्राष्ट्रीय Mumbai 5,397 व्यूज

इराक एयरस्पेस खुला: दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क का सफर 4 घंटे हुआ छोटा, पहले लगते थे 20 घंटे

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 07:27 AM IST
इराक एयरस्पेस खुला: दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क का सफर 4 घंटे हुआ छोटा, पहले लगते थे 20 घंटे

एअर इंडिया की दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क फ्लाइट्स फिर नॉन-स्टॉप एअर इंडिया की दिल्ली-मुंबई से न्यूयॉर्क फ्लाइट्स फिर नॉन-स्टॉप इराक एयरस्पेस खुलने से एयर इंडिया ने न्यूयॉर्क फ्लाइट्स को फिर नॉन-स्टॉप बना लिया है डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यात्रियों के लिए दिवाली जैसा तोहफा, एअर इंडिया ने बुधवार से दिल्ली और मुंबई से न्यूयॉर्क (जेएफके और नेवार्क ईडब्ल्यूआर) की अपनी फ्लाइट्स को फिर से नॉन-स्टॉप बना दिया है।

इससे यात्रा का समय करीब चार घंटे कम हो जाएगा। इससे पहले अमेरिका-ईरान युद्ध (28 फरवरी से) शुरू होने के बाद इन फ्लाइट्स को रोम (फ्यूमिसीनो) में एक स्टॉप के साथ संचालित करना पड़ रहा था, जिससे कुल यात्रा समय लगभग 20 घंटे हो जाता था। अब ये फ्लाइट्स 15-16 घंटे में पूरी होंगी।

एअर इंडिया के ऑपरेशंस टीम ने बताया कि इराक, सीरिया और जॉर्डन के रिस्क रेटिंग में कमी आने के बाद थोड़ा छोटा रूट उपलब्ध हो गया है। इसके चलते दिल्ली-ईडब्ल्यूआर, दिल्ली-जेएफके, मुंबई-ईडब्ल्यूआर और मुंबई-जेएफके की फ्लाइट्स फिर से नॉन-स्टॉप हो गई हैं और रोम स्टॉप हटा दिया गया है।

पाकिस्तान एयरस्पेस अप्रैल से बंद होने के कारण दिल्ली से पश्चिम की ओर रूट लंबे हो गए थे। ईरान एयरस्पेस 28 फरवरी तक खुला था, लेकिन अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ईरान, इराक और अन्य एयरस्पेस उपलब्ध नहीं रहने से फ्यूलिंग स्टॉप जोड़ने पड़े। अब ईरान अभी भी बंद है, लेकिन इराक एयरस्पेस खुलने से एअर इंडिया ने न्यूयॉर्क फ्लाइट्स को फिर नॉन-स्टॉप बना लिया है।

पायलटों , पाकिस्तान एयरस्पेस बंद होने के कारण लोड पेनल्टी (ज्यादा ईंधन के लिए यात्री या कार्गो की संख्या पर पाबंदी) अभी भी बनी हुई है। फिलहाल नवंबर और दिसंबर में ये फ्लाइट्स नॉन-स्टॉप रहने की उम्मीद है। जनवरी से हवाएं तेज हो जाती हैं और अगर लोड ज्यादा हुआ तो कुछ समय के लिए फ्यूलिंग स्टॉप फिर लग सकते हैं।

एअर इंडिया को उम्मीद है कि ईरान एयरस्पेस भी जल्द खुलेगा, जिससे पश्चिम की ओर और नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स बढ़ाई जा सकें। अगर अमेरिका-ईरान युद्ध खत्म होता है तो एयरलाइन नॉर्थ अमेरिका सहित पश्चिम की ओर काफी ज्यादा क्षमता जोड़ने की योजना बना रही है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों के लिए पासपोर्ट-वीजा नियमों में बड़ी ढील, गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'वे बहुत विनम्र इंसान हैं', अमेरिकी मिडटर्म में अब्दुल अल-सैयद की जीत पर कर्नाटक के भटकल में मना जश्न

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

महंगी मिसाइलों का किफायती तोड़, कैसे काम करता है ग्लाइड बम; अमेरिका और भारत का प्लान तैयार

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'विदेशों से पैसा और पाकिस्तान से कनेक्शन। ', केंद्रीय मंत्री ने CJP पर लगाया भारत-विरोधी फंडिंग का आरोप

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

'चार गुना गढ़ी भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता, बचाए 100 अरब डॉलर', अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने जारी की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

शादी पूरी तरह टूटने के आधार पर विदेशी अदालत का तलाक वैध नहीं :सुप्रीम कोर्ट ने ब्रिटेन से तलाक लेने वाले डॉक्टर की याचिका खारिज की

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दिल्ली-NCR पर मंडराया 'पाकिस्तानी धुएं' का संकट, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा; भारत के पंजाब से 4 गुना ज्यादा पराली जला रहा PAK

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल