बुधवार, 18 नवंबर 2026 12:36 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 12,700 व्यूज

महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: आरक्षित सीटों के रोटेशन नीति को सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 07:38 PM IST
महाराष्ट्र स्थानीय निकाय चुनाव: आरक्षित सीटों के रोटेशन नीति को सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी

सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव में एससी/एसटी आरक्षित सीटों के रोटेशन के नियम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। आरक्षित सीटों के रोटेशन नीति को सुप्रीम कोर्ट ने दी हरी झंडी। सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के नियम को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की।

यह याचिका एससी/एसटी आरक्षित सीटों के रोटेशन नीति पर थी। कोर्ट ने कहा, नीतिगत फैसलों को चुनौती नहीं दी जा सकती। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के जिला परिषदों और पंचायत समितियों के आम चुनाव से संबंधित नियमों के एक प्रविधान को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। इस प्रविधान के लागू होने के बाद जिला परिषदों और पंचायत समितियों के आम चुनाव को अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीटों के रोटेशन का पहला चुनाव माना गया है।

जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने रूपाली इंद्रभूषण सोनडे की ओर से दायर अपील खारिज करते हुए कहा कि किसी मतदाता या उम्मीदवार के पास यह अधिकार नहीं हो सकता है कि किसी निर्वाचन क्षेत्र को एससी या एसटी के लिए आरक्षित घोषित किया जाए। यह अपील बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर पीठ के 19 सितंबर, 2025 के फैसले के विरुद्ध दायर की गई थी।

पीठ ने कहा कि ऐसे फैसले नीतिगत दायरे में आते हैं और याचिकाकर्ता यह नहीं कह सकतीं कि रोटेशन पॉलिसी किसी खास तरीके से लागू की जानी चाहिए। हालांकि, पीठ ने सोनडे की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विपिन सांघी की दलीलों पर गौर करते हुए याचिकाकर्ता को स्थानीय निकाय चुनावों में रोटेशन पॉलिसी के तहत एससी-एसटी के लिए सीटों के आरक्षण से जुड़े नियमों पर पुनर्विचार के लिए महाराष्ट्र सरकार को प्रतिवेदन देने की अनुमति दी।

बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस रजनीश आर. व्यास और जस्टिस अनिल एस. किलोर की खंडपीठ ने 19 सितंबर, 2025 को महाराष्ट्र सरकार के 2025 के नियमों के प्रविधान को चुनौती देने वाली याचिकाओं के समूह को खारिज कर दिया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

चुनावी राज्यों उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में मतदाता संख्या बढ़ी, पंजाब में बदलाव नहीं

राजनीति • अखिल भारतीय

मेकेदातु बांध विवाद पर तमिलनाडु में सियासी घमासान: द्रमुक ने सीएम विजय को घेरा, कहा-सिनेमा की तरह सोलो परफॉर्मेंस नहीं

राजनीति • अखिल भारतीय

अमित शाह के नाम पर '' का फर्जी फ्रंट पेज वायरल, AI की मदद से किए गए हैं तैयार; पड़ताल में खुलासा

राजनीति • अखिल भारतीय

दिल्ली में चल रही उत्तर प्रदेश की मैराथन: नितिन नवीन से मिले सीएम योगी, जल्द होगी अमित शाह से मुलाकात

राजनीति • अखिल भारतीय

कांग्रेस-सपा के बीच सीट बंटवारे पर घमासान, राहुल की नई लिस्ट पर अखिलेश चलेंगे कौन-सी चाल?

राजनीति • अखिल भारतीय

इटली के नेता की ‘वोट चोर’ टिप्पणी वाले वीडियो हटाने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

राजनीति • अखिल भारतीय

'हालेबिडु में तोड़फोड़ किसने की?' होयसलेश्वर मंदिर विवाद पर भाजपा का राहुल गांधी को करारा जवाब

राजनीति • अखिल भारतीय

यूजर्स के अनुभव को सुरक्षित बनाएगा इंस्टाग्राम, आपत्तिजनक पोस्ट की खुद पहचान करेगा AI; मेटा का बड़ा दावा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल