गुरुवार, 05 नवंबर 2026 03:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,364 व्यूज

'प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है समुद्री क्षेत्र', हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद में बोले नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 02:00 AM IST
'प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजर रहा है समुद्री क्षेत्र', हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद में बोले नौसेना प्रमुख स्वामीनाथन

हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने अपनी बात रखी हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने अपनी बात रखी नौसेना प्रमुख ने कहा, समुद्र में सुरक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों की समझ़ बढ़ानी होगी ।

नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बुधवार को कहा कि आज की दुनिया तेज प्रतिस्पर्धा और खींचतान, बदलते शक्ति-समीकरणों, बड़े तकनीकी बदलावों और परस्पर प्रतिस्पर्धी रणनीतिक हितों के दौर से गुजर रही है। समुद्री क्षेत्र इन घटनाक्रमों से अछूता नहीं है, बल्कि इनके केंद्र में है।

दिल्ली में आयोजित हिंद-प्रशांत क्षेत्रीय संवाद (आईपीआरडी) में उन्होंने समुद्र में सुरक्षा को प्रभावित करने वाले कारकों की सामूहिक समझ बढ़ाने और क्षेत्रीय सहयोग मजबूत करने की भी पैरवी की। नौसेना प्रमुख ने कहा कि नवंबर 2019 में बैंकाक में 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआइ) शुरू की थी।

इसने सात स्तंभों के तहत क्षेत्रीय समुद्री सहयोग का एक ढांचा दिया। आईपीआरडी 2026 का विषय-विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अकादमिक सहयोग सीधे तौर पर इन्हीं स्तंभों में से एक से जुड़ा है। ” उन्होंने कहा कि हिंद-प्रशांत शब्द के रणनीतिक शब्दावली में शामिल होने से बहुत पहले ही प्रकृति ने दोनों महासागरों को पूरी तरह सामंजस्य के साथ जोड़ दिया था-सतह के नीचे जलधाराओं के जरिये और सतह के ऊपर जलवायु के माध्यम से।

इंडोनेशियाई द्वीपसमूह से होकर समुद्री धाराएं हर सेकंड प्रशांत महासागर से हिंद महासागर में करीब 1. 5 करोड़ घन मीटर पानी ले जाती हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईपीआरडी 2026 के एक सत्र में हिस्सा लिया।

नौसेना प्रमुख ने कहा कि साझा हितों को सकारात्मक और व्यावहारिक नतीजों में बदलने तथा दीर्घकालिक क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं को मजबूत करने की जरूरत है। आईपीआरडी 2026 इसमें छोटी, लेकिन बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Surat

मोबाइल एडिक्शन का सबसे डरावना चेहरा: फोन चलाने से मना करने पर बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर-चाकू से किया हमला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'विधायक निर्मला सप्रे की अयोग्यता याचिका पर 2 महीने में फैसला करें स्पीकर', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दुर्गा पूजा पास मामले में मासआर्ट के सचिव ध्रुवज्योति बोस गिरफ्तार, यूनेस्को के नाम पर प्रीव्यू शो पास बेचकर कमाए करोड़ों

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'संसद से भाग बाहर बहस की मांग मतदाताओं और संविधान का अपमान', भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बुजुर्गों का अकेलापन दूर करेगी मोदी सरकार, दीपावली पर शुरू हुई खास पहल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट से 'दीक्षितरों' को बड़ी राहत, चिदंबरम नटराज मंदिर के लिए मैनेजमेंट बोर्ड गठन के आदेश पर स्टे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'पीएम से बहस संसद में करें, सड़कों पर नहीं'; राहुल गांधी की खुली बहस की चुनौती पर भाजपा का पलटवार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल