केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक को 360 वोटों के जादुई आंकड़े से पारित कराने की कोशिश में है, जिसके लिए वह DMK और NCP (SP) जैसे दलों का समर्थन जुटा रही है। परिसीमन विधेयक पर सरकार का 'मिशन 360'। (फाइल फोटो-) सरकार परिसीमन विधेयक पारित कराने को 360 वोट जुटा रही।
DMK, NCP (SP) 50% सीट वृद्धि पर समर्थन को तैयार। बहुमत सांसदों की सदन में उपस्थिति पर निर्भर करेगा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक को पास कराने के लिए 360 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अगर सभी समीकरण और परिस्थितयां उनके पक्ष में रहीं तो वे इस आंकड़े के काफी करीब पहुंच सकते हैं। केंद्र सरकार की यह कोशिश इस बात पर टिकी है कि जो पार्टियां पहले इस विधेयक का विरोध कर रही थीं - यानी DMK और NCP (SP) - वे अब इसका समर्थन करने के लिए तैयार हो जाएं।
उनका रुख बदलने की मुख्य वजह राज्यों में सीटों की संख्या में 50% की बढ़ोतरी है; सरकार इसे मानने और विधेयक के मसौदे में शामिल करने के लिए तैयार दिख रही है। सरकार के इस नए फॉर्मूले पर दोनों ही दलों ने सकारात्मक संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार ने अपने सभी 8 सांसदों को व्हिप जारी कर विशेष सत्र के दौरान सदन में मौजूद रहने को कहा है।
पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने भी साफ संकेत दिए हैं कि अगर 50% सीटें बढ़ने का पक्का आश्वासन मिलता है, तो उनकी पार्टी बिल का समर्थन कर सकती है। पार्टी नेताओं ने भी इस मुद्दे पर शरद पवार के फैसले के साथ रहने की बात कही है। तमिलनाडु में कांग्रेस से अलग होने और 'INDIA' गठबंधन से बाहर निकलने के बाद, 22 सांसदों वाली DMK ने भी इस विधेयक के प्रति अपना कड़ा विरोध कुछ कम कर दिया है।
पार्टी का कहना है कि वह यह सुनिश्चित करना चाहती है कि परिसीमन के बाद भी संसद में तमिलनाडु की 7. 2% हिस्सेदारी बनी रहे। अगर सरकार विधेयक में 50% सीटों की बढ़ोतरी वाली शर्त जोड़ देती है, तो उनकी यह चिंता भी दूर हो जाएगी।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं