शनिवार, 28 नवंबर 2026 05:39 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 15,683 व्यूज

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा दिल्ली HC का फैसला, मकोका केस में पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को दी जमानत

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 12:10 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा दिल्ली HC का फैसला, मकोका केस में पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को दी जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने मकोका मामले में आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को जमानत दे दी है। शीर्ष अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की। आप के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को बड़ी राहत(फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को जमानत दी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने मकोका मामले में जमानत से इनकार किया था। बाल्यान पर संगठित अपराध सिंडिकेट का हिस्सा होने का आरोप है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज एक मामले में आप के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान को बड़ी राहत देते हुए जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली बाल्यान की याचिका पर सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया, जिसमें उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया था।

इसके साथ ही अदालत ने बाल्यान को ट्रायल की कार्यवाही में पूरा सहयोग करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान बाल्यान की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनके मुवक्किल आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक हैं और राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार हुए हैं।

उन्होंने यह भी दलील दी कि बाल्यान पिछले लगभग दो वर्षों से जेल में बंद हैं। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस की ओर से पेश वकील ने जमानत का विरोध करते हुए तर्क दिया कि बाल्यान एक संगठित अपराध सिंडिकेट का हिस्सा थे और इस सिंडिकेट के खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इससे पहले 3 अगस्त को दिल्ली हाईकोर्ट ने गैंगस्टर कपिल सांगवान द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे अपराध सिंडिकेट में फैसिलिटेटर होने के आरोपी बाल्यान को जमानत देने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट ने कहा था कि बाल्यान और गैंगस्टर के बीच हुई बातचीत दोनों के बीच सक्रिय आपराधिक गठजोड़ को दर्शाती है।

हाईकोर्ट ने बाल्यान की इस दलील को भी खारिज कर दिया था कि वह खुद पीड़ित हैं और उन्होंने सांगवान के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई थीं। अदालत का मानना था कि पुलिस द्वारा जुटाए गए अन्य ठोस सबूतों को महज पुरानी शिकायतों के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता और राजनीतिक बदले के दावे पूरी तरह निराधार हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

राष्ट्रपति ने परिसीमन विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की, विशेष सत्र से पहले क्यों अहम है यह कदम?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर KCR की पार्टी BRS ने भी किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, कहा- हमारी चिंता दूर हुई

राजनीति • अखिल भारतीय

'महाराष्ट्र की जनता के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे', परिसीमन को लेकर संजय राउत ने शरद पवार पर किया हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण के रास्ते की हर बाधा हटाएंगे, कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा एलान

राजनीति • अखिल भारतीय

'लोकसभा की सीटों में कोई बदलाव न हो, 25 साल तक लागू रहे व्यवस्था'; परिसीमन पर INDI गठबंधन की मांगें

राजनीति • अखिल भारतीय

'400 पार के बाद अब 800 पार के जरिए सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश', खरगे का बीजेपी पर हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'सत्ता हमेशा के लिए RSS और BJP के हाथ में चली जाएगी', खरगे ने सरकार के परिसीमन बिल का किया विरोध

राजनीति • अखिल भारतीय

'पीठ में छुरा घोंपने का रहा है शरद पवार का इतिहास', परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का NCP-SP पर हमला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल