शनिवार, 28 नवंबर 2026 12:11 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
राजनीति अखिल भारतीय 4,712 व्यूज

'पीठ में छुरा घोंपने का रहा है शरद पवार का इतिहास', परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का NCP-SP पर हमला

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 11:54 AM IST
'पीठ में छुरा घोंपने का रहा है शरद पवार का इतिहास', परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का NCP-SP पर हमला

परिसीमन संशोधन विधेयक पर शरद पवार की एनसीपी (एसपी) द्वारा केंद्र सरकार के समर्थन की घोषणा से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज हो गई है। परिसीमन संशोधन विधेयक को लेकर NCP-SP के सरकार को समर्थन पर फिर भड़की कांग्रेस। (फाइल फोटो।

) NCP (SP) ने परिसीमन संशोधन विधेयक पर केंद्र का समर्थन किया। महाराष्ट्र कांग्रेस ने शरद पवार पर 'सत्ता का भूखा' होने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में पवार को दिए समर्थन की याद दिलाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। परिसीमन संशोधन विधेयक के मुद्दे पर शरद पवार की एनसीपी ने विपक्षी खेमे से अलग रखा है। एनसीपी-एसपी ने घोषणा की है कि वह प्रस्तावित परिसीमन कानून पर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का समर्थन करेगी।

इससे नाराज महाराष्ट्र कांग्रेस ने उस पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस की राज्य इकाई ने शरद पवार और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले को याद दिलाया कि इस साल की शुरुआत में शरद पवार के राज्यसभा चुनाव के समय कांग्रेस ने उनका समर्थन किया था। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने एनसीपी को सत्ता की भूखी बताया।

कड़े शब्दों में हमला करते हुए वडेट्टीवार ने कहा कि पवार का लोगों की पीठ में छुरा घोंपने का पुराना इतिहास रहा है। कांग्रेस नेता ने कहा, "वे पानी से बाहर निकली मछली की तरह हो गए हैं। उनकी कोई ठोस विचारधारा नहीं है।

हमने पवार को राज्यसभा भेजा था, लेकिन जब लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों का इतिहास लिखा जाएगा तो उसमें उनका नाम जरूर शामिल होगा। पवार की पार्टी ने जो किया है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। " एक्स पर एक पोस्ट में महाराष्ट्र कांग्रेस ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार और कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले को याद दिलाया कि इस साल की शुरुआत में कांग्रेस ने राज्यसभा की एक सीट पर अपना दावा छोड़ दिया था, ताकि 85 वर्षीय वरिष्ठ नेता को उच्च सदन में फिर से चुना जा सके।

पार्टी की राज्य इकाई ने एक्स पर पोस्ट में कहा, "कांग्रेस पार्टी 85 साल की उम्र में शरद पवार को राज्यसभा भेजने के लिए अंत तक उनके साथ मजबूती से खड़ी रही। महाराष्ट्र की 7 राज्यसभा सीटों के लिए मार्च 2026 में चुनाव होने थे। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के पास केवल 10 विधायक थे।

चुनाव जीतने के लिए एक उम्मीदवार को 36 वोटों की जरूरत थी। कांग्रेस के पास 16 विधायक थे, जबकि शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के पास 20 विधायक थे। " महाराष्ट्र कांग्रेस ने आगे दावा किया कि एनसीपी-एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने अपने पिता के नामांकन के लिए समर्थन मांगने के लिए व्यक्तिगत रूप से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से संपर्क किया था।

कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर अपना दावा छोड़ने का फैसला किया। पार्टी ने कहा कि अब वही शरद पवार बीजेपी द्वारा प्रस्तावित परिसीमन विधेयक का समर्थन कर रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

यूपी को विभाजन से बचाने के लिए केंद्र का बड़ा दांव, खत्म होगी विधानसभाओं में 500 सीटों की अधिकतम सीमा

राजनीति • अखिल भारतीय

कनीमोझी बनीं सूत्रधार, साल भर चली बातचीत। परिसीमन बिल पर BJP और DMK के बीच डील की इनसाइड स्टोरी

राजनीति • अखिल भारतीय

कनीमोझी बनीं सूत्रधार, साल भर चली बातचीत। BJP और DMK के बीच परिसीमन बिल पर डील की इनसाइड स्टोरी

राजनीति • अखिल भारतीय

राजस्थान पंचायत समिति प्रधान चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा से ज्यादा प्रधान बनाए, 419 में से 255 सीटों पर कब्जा

राजनीति • अखिल भारतीय

केंद्र सरकार की सांसदों से अपील, सुचारू रूप से चलने दें विशेष सत्र

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल का रास्ता साफ, कैबिनेट से मिली मंजूरी; राज्यों में बढेंगी लोकसभा की 50 फीसदी सीटें

राजनीति • अखिल भारतीय

त्रिपुरा निकाय चुनाव: 80.69 प्रतिशत वोटिंग के बीच हिंसा और धांधली के आरोप, पुनर्मतदान की मांग पर अड़ा विपक्ष

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल