शनिवार, 28 नवंबर 2026 05:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
राजनीति अखिल भारतीय 5,218 व्यूज

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल का रास्ता साफ, कैबिनेट से मिली मंजूरी; राज्यों में बढेंगी लोकसभा की 50 फीसदी सीटें

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 04:45 AM IST
परिसीमन और महिला आरक्षण बिल का रास्ता साफ, कैबिनेट से मिली मंजूरी; राज्यों में बढेंगी लोकसभा की 50 फीसदी सीटें

केंद्र सरकार परिसीमन विधेयक को 360 वोटों के जादुई आंकड़े से पारित कराने की कोशिश में है, जिसके लिए वह DMK और NCP (SP) जैसे दलों का समर्थन जुटा रही है। परिसीमन विधेयक पर सरकार का 'मिशन 360'। (फाइल फोटो-) सरकार परिसीमन विधेयक पारित कराने को 360 वोट जुटा रही।

DMK, NCP (SP) 50% सीट वृद्धि पर समर्थन को तैयार। बहुमत सांसदों की सदन में उपस्थिति पर निर्भर करेगा। जितेंद्र शर्मा, नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण वाले संविधान संशोधन विधेयक को स्वीकृति दे दी है। संशोधित विधेयक में सरकार ने लिखित रूप से राज्यों में लोकसभा की सीटें समानुपात में 50 प्रतिशत बढ़ाने और बढ़ने वाली सीटों को 25 वर्ष तक फ्रीज रखने का प्रविधान किया है।

इस प्रविधान से द्रमुक, राकांपा शरद गुट और वाईएसआरसीपी जैसे दलों की शंकाओं का समाधान हो गया है और उनकी ओर से विधेयक को समर्थन के संकेत भी मिल गए हैं। सरकार अब इस विधेयक को सोमवार से शुरू हो रही संसद की विशेष बैठक में पेश कर सकती है। लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर से होनी है।

संसद के बजट सत्र के दौरान जुलाई में यह विधेयक दो तिहाई समर्थन नहीं मिलने के कारण 54 वोटों के अभाव में गिर गया था, लेकिन उसके बाद से विपक्षी खेमे की बिगड़ी कैमिस्ट्री ने सत्ताधारी राजग का गणित मजबूत कर दिया है। लोकसभा में राजग के पास अपना 320 सांसदों का आंकड़ा है।

यदि समर्थन का संकेत दे चुके दलों के सांसदों को मिला लें तो संख्या 359 पर पहुंच रही है। बात सिर्फ इतनी नहीं है, उम्मीद जताई जा रही है राजद जैसे दल से कुछ सांसद भी समर्थन दे सकते हैं, तो कुछ दलों के सांसद अनुपस्थित रह सकते हैं। ऐसे में उपस्थित और वोटिंग करने वाले सांसदों के दो तिहाई से कुछ ज्यादा बहुमत से परिसीमन और 2029 से महिला आरक्षण लागू होने का रास्ता बिल्कुल साफ दिखाई दे रहा है।

बजट सत्र में सरकार जब संविधान संशोधन विधेयक लाई थी, तब राजग के पास 292 सांसद थे। विधेयक पर मतदान वाले दिन कुल 528 सांसद मौजूद थे और विधेयक पारित कराने के लिए दो तिहाई यानी 352 वोटों की आवश्यकता थी। राजग सहित कुछ अन्य दल और निर्दलीय सदस्यों को मिलाकर विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े थे और 54 वोट कम मिलने के कारण विधेयक अटक गया था।

तब एक तो तमिलनाडु में चुनाव होने वाले थे और विपक्ष ने परिसीमन विधेयक से दक्षिणी राज्यों को नुकसान की आशंका जताई थी। वाईएसआरसीपी ने भी अपने अंचल को लेकर ऐसी ही शंका जाहिर की थी। हालांकि, सरकार ने तब भी आश्वस्त किया था कि सभी राज्यों की सीटों में समान अनुपात में 50 प्रतिशत की वृद्धि होगी और किसी का कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन विपक्षी दल चाहते थे कि यह प्रविधान विधेयक में लिखित रूप से शामिल हो।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

त्रिपुरा निकाय चुनाव: 80.69 प्रतिशत वोटिंग के बीच हिंसा और धांधली के आरोप, पुनर्मतदान की मांग पर अड़ा विपक्ष

राजनीति • अखिल भारतीय

क्या आपके बच्चे भी कर रहे हैं अनजान लोगों से बात? अब माता-पिता रख सकेंगे एक्स अकाउंट पर नजर

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद के विशेष सत्र से पहले बढ़ी सियासी हलचल: आज INDI गठबंधन की अहम बैठक; शरद पवार गुट ने बनाई दूरी

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद के विशेष सत्र से पहले बढ़ी सियासी हलचल: आज INDIA गठबंधन की अहम बैठक; शरद पवार गुट ने बनाई दूरी

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन पर छिड़ी सियासी जंग: सरकार ने गिनाए 50 प्रतिशत सीट वृद्धि के फायदे, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

त्रिपुरा निकाय चुनाव: 80.69% वोटिंग के बीच हिंसा और धांधली के आरोप, पुनर्मतदान की मांग पर अड़ा विपक्ष

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पर सरकार की नई रणनीति, शीतकालीन सत्र के बजाय छोटी बैठक क्यों?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल