संसद के विशेष सत्र से पहले राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, जहां कांग्रेस परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर अपनी रणनीति बना रही है। वहीं, INDIA गठबंधन की अहम बैठक में आंतरिक मतभेद और कुछ दलों की दूरी चिंता का विषय बनी हुई है। संसद के विशेष सत्र से पहले इंडी गठबंधन की अहम बैठक (फाइल फोटो- सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम/rahulgandhi) कांग्रेस ने परिसीमन और महिला आरक्षण पर अपनी रणनीति तय की।
INDIA गठबंधन की बैठक में आंतरिक मतभेद और बिखराव दिखा। शरद पवार गुट और द्रमुक ने गठबंधन की बैठक से दूरी बनाई। संसद के 30 नवंबर से चार दिनों के लिए बुलाए गए विशेष सत्र में परिसीमन एवं महिला आरक्षण विधेयक को लेकर इस बार सरकार की पुख्ता तैयारी से यूं तो विपक्ष भी हताश है, लेकिन वह लड़ाई में दिखने की कोशिश जरूर कर रहा है।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं रणनीतिक समूह के साथ इसे लेकर अहम बैठक की। वहीं विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए में शामिल दलों के नेताओं की बैठक शनिवार सुबह 11. 30 बजे बुलाई गई है।
इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को 29 नवंबर तक दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सोनिया गांधी ने नेतृत्व में हुई पार्टी नेताओं की बैठक के बाद पार्टी नेता गौरव गोगई ने बताया कि पार्टी का रुख शुरू से स्पष्ट रहा है। वह चाहती है कि अगले 25 वर्षों तक लोकसभा की मौजूदा स्थिति बरकरार रखी जाए।
यानी सीटें न बढ़ाई जाएं। साथ ही लोकसभा में राज्यों के बीच के मौजूदा संतुलन को बनाए रखा जाए। रही बात महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने की, तो उसे 2029 के लोकसभा चुनाव से लागू किया जाए।
इसमें भी एससी-एसटी आरक्षण को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि विशेष सत्र में इससे हटकर विधेयक लाया जाता है, तो कांग्रेस उसका पुरजोर विरोध करेगी। बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल थे।
विशेष सत्र से पहले आइएनडीआइए में बिखराव भी दिखने लगा है। कांग्रेस को गठबंधन के घटक दलों का ही साथ नहीं मिल रहा है, बल्कि एक-एक करके दल उससे अलग भी हो रहे हैं। द्रमुक पहले ही इस गठबंधन से अलग हो चुकी है।
अब राकांपा (शरदचंद्र पवार) गुट की नेता सुप्रिया सुले ने भी शनिवार को गठबंधन की होने वाली बैठक में शामिल नहीं होने का एलान किया है। वाईएसआरसीपी यूं तो गठबंधन का हिस्सा नहीं है, लेकिन एसआइआर वाले मुद्दे पर उसके रुख को देखते हुए कांग्रेस उनमें भी साथी देख रही थी।
उसकी ओर से भी निराशा मिली है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं