शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 10:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
राजनीति अखिल भारतीय 4,168 व्यूज

'राजनीतिक दबाव या रणनीति', कांग्रेस ने NCP के परिसीमन बिल को समर्थन देने के फैसले पर उठाए सवाल

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 09:39 PM IST
'राजनीतिक दबाव या रणनीति', कांग्रेस ने NCP के परिसीमन बिल को समर्थन देने के फैसले पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी के परिसीमन विधेयक को समर्थन देने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया, यह कहते हुए कि ऐसा निर्णय इंडी गठबंधन की बैठक में लिया जाना चाहिए था। कांग्रेस ने NCP (SP) के फैसले पर सवाल उठाए। (फोटो- सोशल मीडिया इंस्टाग्राम/incindia) कांग्रेस ने एनसीपी (एसपी) के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

एनसीपी (एसपी) ने परिसीमन को संवैधानिक आवश्यकता कहा। कांग्रेस ने सरकार की मंशा और 'जेरीमेंडरिंग' पर सवाल उठाए। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

कांग्रेस ने शरद पवार की पार्टी के परिसमीन विधेयक को समर्थन करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कांग्रेस ने कहा कि ऐसा फैसला इंडी गठबंधन की बैठक में लिया जाना चाहिए था। NCP (SP) नेता जितेंद्र आव्हाड के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने इस फैसले पर हैरानी जताई ।

उन्होंने कहा कि शरद पवार का राजनीतिक सफर हमेशा धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ा रहा है। विपक्ष की एकता और सामूहिक निर्णय लेने के महत्व पर जोर देते हुए सावंत ने न्यूज एजेंसी से कहा, 'NCP (SP) का यह फैसला दबाव में लिया गया है या इसके पीछे कोई राजनीतिक रणनीति है, यह समय के साथ साफ हो जाएगा।

' सावंत ने यह भी कहा कि इस विधेयक के पीछे सरकार की मंशा नेक नहीं है, बल्कि इसका मकसद सत्ता पर अपनी पकड़ को और मजबूत करना है। उन्होंने नई जनगणना (सेंसस) के बिना इस तरह की कवायद करने के औचित्य पर भी सवाल उठाए। सावंत ने दावा किया, 'इसे 'जेरीमेंडरिंग' कहा जाता है।

इसमें कोई शक नहीं है कि सरकार राष्ट्रीय स्तर पर भी यही प्रयोग दोहराना चाहती है। ' जेरीमेंडरिंग का मतलब है किसी राजनीतिक दल को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर चुनाव क्षेत्रों की सीमाओं में फेरबदल करना। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब NCP (SP) नेता जितेंद्र आव्हाड ने उनकी पार्टी के परिसीमन विधायक का समर्थन करने का फैसला किया है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर, जहां शरद पवार भर्ती हैं, आव्हाड ने कहा, 'यह चर्चा हमारी पार्टी के आधिकारिक रुख के बारे में नहीं थी। मुख्य बात यह थी कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) की प्रक्रिया एक संवैधानिक आवश्यकता है। परिसीमन प्रक्रिया का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है, और हम निश्चित रूप से इसका समर्थन करेंगे।

हम परिसीमन का समर्थन करेंगे। ' यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब गुरुवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने केंद्र के प्रस्ताव पर नरम रुख अपनाते हुए कहा कि कानून की पूरी जानकारी सामने आने से पहले ही उसका विरोध करना जल्दबाजी होगी। उन्होंने न्यूज एजेंसी से कहा, 'बिल को आने दीजिए।

हो सकता है कि परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) में कुछ अच्छा भी हो। '।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'DMK संविधान का समर्थन करती है', कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र से पहले की पूर्व सहयोगी की तारीफ

राजनीति • अखिल भारतीय

मिशन 360: परिसीमन विधेयक को पारित कराने के कितना करीब है सरकार? समझें लोकसभा का पूरा गणित

राजनीति • अखिल भारतीय

लोकसभा में बढ़ेंगी 50 फीसदी सीटें, मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; 2051 तक लागू रहेगी व्यवस्था

राजनीति • अखिल भारतीय

लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें, मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; 2051 तक लागू रहेगी व्यवस्था

राजनीति • अखिल भारतीय

इटली के नेता का 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाला वीडियो हटाने से SC का इनकार, SIT जांच की मांग वाली याचिका भी खारिज

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, बढ़ाई जाएंगी 50 फीसदी सीटें

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा दिल्ली HC का फैसला, मकोका केस में पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को दी जमानत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल