शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 05:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 6,619 व्यूज

इटली के नेता का 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाला वीडियो हटाने से SC का इनकार, SIT जांच की मांग वाली याचिका भी खारिज

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 02:38 PM IST
इटली के नेता का 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाला वीडियो हटाने से SC का इनकार, SIT जांच की मांग वाली याचिका भी खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के हैदराबाद कार्यक्रम से जुड़े एक वीडियो को हटाने की याचिका खारिज कर दी है। इस वीडियो में एक इतालवी नेता को 'वोट चोर गद्दी छोड़' का नारा लगाते हुए दिखाया गया है। वीडियो हटाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया।

(फाइल फोटो)। सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर' वीडियो हटाने की याचिका खारिज की। इतालवी नेता जियाकोमो फिलिबेक ने नारा लगाया था।

बीजेपी ने कांग्रेस पर विदेशी हस्तक्षेप का आरोप लगाया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के हैदराबाद में हुए कार्यक्रम से जुड़ा वीडियो हटाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया।

कोर्ट ने सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया। इस वीडियो में वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा लगाते हुए इतावली नेता दिख रहे हैं। कांग्रेस के हैदराबाद के कार्यक्रम से जुड़े वीडियो में इटली के नेता जियाकोमो फिलिबेक उस नारे को दोहरते हैं जिसे अक्सर कांग्रेसी नेता राहुला गांधी सरकार के खिलाफ लगाते हैं।

विपक्षी गुट इंडिया गठबंधन पिछले कुछ समय से बीजेपी की केंद्र सरकार के खिलाफ वोट चोरी का मुद्दा उठा रहा है और सरकार पर ये आरोप लगा रहा है कि वो वोट की हेराफेरी कर सत्ता में बने रह रही है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए, याचिकाकर्ता के वकील ने आरोप लगाया कि 'पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स' (PES) के महासचिव ने सरकार की आलोचना करके और विपक्ष का समर्थन करके भारत की आंतरिक राजनीति में हस्तक्षेप किया है।

यह याचिका 13 और 14 नवंबर को हैदराबाद में आयोजित 'भारत समिट 2026' में फिलिबेक द्वारा की गई टिप्पणियों के बाद दायर की गई थी। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस का समर्थन करते हुए कहा था कि भारत में लोकतंत्र "खतरे में" है और इसकी रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थन की अपील की थी।

राहुल गांधी द्वारा लोकप्रिय बनाए गए नारे का उनके द्वारा इस्तेमाल किए जाने पर भाजपा ने आलोचना की और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने विदेशी राजनीतिक प्रतिनिधियों को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने की छूट दी है। फिलिबेक ने यह भी कहा कि PES, कांग्रेस और दुनिया भर के अन्य राजनीतिक आंदोलन एक ऐसे प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा हैं, जो सामाजिक न्याय, जलवायु न्याय, मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए प्रतिबद्ध है।

फिलिबेक ने कहा, "सच्चा लोकतंत्र। न कि भ्रष्ट, न ही धांधली वाला और न ही नकली लोकतंत्र। " बता दें कि 'पार्टी ऑफ यूरोपियन सोशलिस्ट्स' (PES) एक अंतरराष्ट्रीय यूरोपीय राजनीतिक दल है, जो पूरे यूरोप के समाजवादी, सामाजिक लोकतांत्रिक और लेबर दलों को एक साथ लाता है।

'द भारत समिट 2026' में 70 देशों के लगभग 1,000 प्रतिनिधि, नीति-निर्माता और विचारक शामिल हुए, जहां भू-राजनीति, लोकतंत्र, जलवायु परिवर्तन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और प्रगतिशील राजनीति पर चर्चा की गई। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

लोकसभा में बढ़ेंगी 50 फीसदी सीटें, मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; 2051 तक लागू रहेगी व्यवस्था

राजनीति • अखिल भारतीय

लोकसभा में बढ़ेंगी 50% सीटें, मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; 2051 तक लागू रहेगी व्यवस्था

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन और महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधन को मोदी कैबिनेट की मंजूरी, बढ़ाई जाएंगी 50 फीसदी सीटें

राजनीति • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने पलटा दिल्ली HC का फैसला, मकोका केस में पूर्व AAP विधायक नरेश बाल्यान को दी जमानत

राजनीति • अखिल भारतीय

'योगी जी नहीं तो यूपी नहीं। ', बीजेपी में CM फेस पर चर्चा के बीच संजय राउत ने की तारीफ

राजनीति • अखिल भारतीय

हुगली के प्रभाष नगर में कारखाने में भीषण आग, आसपास के अपार्टमेंट में अफरातफरी

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद सत्र से पहले मोदी कैबिनेट की बैठक आज, परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर होगी चर्चा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल