संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने शुक्रवार दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में होगी। केंद्रीय कैबिनेट आज करेगी परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा (फोटो- ) सभी मंत्रियों को बैठक के बारे में सूचना भेजी गई है, ताकि वे उपस्थित रहें बैठक में परिसीमन से जुड़े विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी ।
संसद के विशेष सत्र से पहले सरकार ने शुक्रवार दोपहर केंद्रीय मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। सूत्रों ने बताया कि बैठक में परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा होगी। सूत्रों , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में होगी।
सभी मंत्रियों को बैठक के बारे में सूचना भेजी गई है, ताकि वे इसमें उपस्थित रहें। इस बैठक में सरकार पिछले परिसीमन से जुड़े विधेयक और महिला आरक्षण विधेयक में कुछ संशोधन कर सकती है। इस विधेयक के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रियों से कहा था कि सरकार जल्द ही संसद का सत्र बुला सकती है। लिहाजा उन्होंने मंत्रियों से अगले कुछ दिनों तक उपलब्ध रहने और दिल्ली से बाहर की अपनी यात्राएं टालने को कहा था। सरकार बीते अप्रैल महीने में परिसीमन से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में लेकर आई थी, लेकिन वह दो तिहाई सांसदों का समर्थन नहीं जुटा पाई।
विधेयक के पक्ष में 298 मत पड़े तो विरोध में 234। सरकार दो तिहाई बहुमत के आंकड़े से दूर रह गई। हालांकि, बंगाल चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी में हुई टूट के बाद उसके 20 लोकसभा सदस्य राजग के सहयोगी के रूप में अब भाजपा के साथ जुड़ चुके हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं