शनिवार, 28 नवंबर 2026 12:21 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
राजनीति अखिल भारतीय 14,671 व्यूज

त्रिपुरा निकाय चुनाव: 80.69% वोटिंग के बीच हिंसा और धांधली के आरोप, पुनर्मतदान की मांग पर अड़ा विपक्ष

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 11:53 PM IST
त्रिपुरा निकाय चुनाव: 80.69% वोटिंग के बीच हिंसा और धांधली के आरोप, पुनर्मतदान की मांग पर अड़ा विपक्ष

त्रिपुरा में 16 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में 80. 69% मतदान दर्ज किया गया, हालांकि अगरतला में छिटपुट घटनाओं की शिकायतें मिलीं। वाम मोर्चे ने बड़े पैमाने पर धांधली और हिंसा का आरोप लगाते हुए सात निकायों में पुनर्मतदान की मांग की है।

त्रिपुरा निकाय चुनाव में सात निकायों में पुनर्मतदान की मांग। (फाइल फोटो-) त्रिपुरा निकाय चुनाव में 80. 69 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वाम मोर्चे ने सात निकायों में पुनर्मतदान की मांग की, धांधली का आरोप लगाया। मतदान अधिकांश क्षेत्रों में शांतिपूर्ण रहा, पर कुछ इलाकों में घटनाएं हुईं। डिजिटल डेस्क, अगरतला।

त्रिपुरा में शुक्रवार को 16 शहरी स्थानीय निकायों के चुनाव में 80. 69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान अधिकांश क्षेत्रों में शांतिपूर्ण रहा, हालांकि अगरतला नगर निगम के कुछ इलाकों में छिटपुट घटनाएं हुईं।

राज्य निर्वाचन आयुक्त प्रदीप कुमार चक्रवर्ती ने यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ भाजपा पहले ही पांच निकायों में निर्विरोध जीत हासिल कर चुकी है। चक्रवर्ती ने बताया कि विभिन्न राजनीतिक दलों और लोगों की ओर से धमकी, हमले और मतदाताओं को डराने की शिकायतें मिली हैं।

इनकी जांच की जा रही है। उन्होंने पुलिस महानिदेशक जीएस राव को मतदान केंद्रों के आसपास नकाबपोश राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। इस बीच, वाम मोर्चे ने बड़े पैमाने पर धांधली और हिंसा का आरोप लगाते हुए अगरतला सहित सात निकायों में पुनर्मतदान की मांग की है।

मोर्चा संयोजक माणिक डे ने दावा किया कि माकपा के नौ उम्मीदवारों, जिनमें सात महिलाएं शामिल हैं, पर हमला किया गया। कांग्रेस विधायक सुदीप राय बर्मन ने भी चुनाव आयोग और पुलिस पर मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक देबराय ने मतदान को शांतिपूर्ण बताते हुए कहा कि लोगों ने बड़ी संख्या में लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद के विशेष सत्र से पहले बढ़ी सियासी हलचल: आज INDIA गठबंधन की अहम बैठक; शरद पवार गुट ने बनाई दूरी

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन पर छिड़ी सियासी जंग: सरकार ने गिनाए 50 प्रतिशत सीट वृद्धि के फायदे, विपक्ष ने उठाए गंभीर सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पर सरकार की नई रणनीति, शीतकालीन सत्र के बजाय छोटी बैठक क्यों?

राजनीति • अखिल भारतीय

'DMK संविधान का समर्थन करती है', कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र से पहले की पूर्व सहयोगी की तारीफ

राजनीति • अखिल भारतीय

'राजनीतिक दबाव या रणनीति', कांग्रेस ने NCP के परिसीमन बिल को समर्थन देने के फैसले पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

मिशन 360: परिसीमन विधेयक को पारित कराने के कितना करीब है सरकार? समझें लोकसभा का पूरा गणित

राजनीति • अखिल भारतीय

लोकसभा में बढ़ेंगी 50 फीसदी सीटें, मोदी कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी; 2051 तक लागू रहेगी व्यवस्था

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल