केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक को कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है, जिसे अब संसद में पेश किया जाएगा। परिसीमन विधेयक के पक्ष में वोटिंग करेगी डीएमके। (फाइल फोटो।
) परिसीमन विधेयक पर डीएमके की मांगें मानी गईं। तमिलनाडु के लिए सीटों की आनुपातिक वृद्धि होगी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
केंद्र सरकार के परिसीमन विधेयक को लेकर रास्ता साफ हो गया है। कैबिनेट से इसे मंजूरी मिल चुकी है और अब इसे संसद में पेश किया जाएगा। विधेयक के पक्ष में वोट करने के लिए सरकार ने कई विपक्षी पार्टियों को राजी किया है।
उन्हीं में से एक डीएमके के 22 सांसद विधेयक के पक्ष में वोट करेंगे। डीएमके को राजी करने के लिए सरकार लगभग एक साल से बातचीत कर रही थी। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान डीएमके अपनी दो मांगों पर कायम रही।
पहली ये कि तमिलनाडु के लिए सीटों की संख्या में आनुपातिक वृद्धि करना और दूसरी 1971 की जनगणना को आधार मानते हुए अगले 25 वर्षों तक इसे यथावत (फ्रीज) रखना। पार्टी ने इस फैसले पर मुहर लगाने के लिए शनिवार को अपने 22 लोकसभा सदस्यों और 8 राज्यसभा सदस्यों की एक बैठक बुलाई है।
डीएमके संसदीय दल की नेता कनिमोझी राजाथी करुणानिधि 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी के साथ बातचीत करने वाली मुख्य नेता रही हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि अप्रैल में जब यह बिल पहली बार पेश किया गया था, उससे पहले से ही बीजेपी डीएमके के संपर्क में थी।
डीएमके के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "उस समय डीएमके की वजह से ही यह बिल गिर गया था। मौजूदा व्यवस्था भी डीएमके की ही देन है। जब बीजेपी ने संपर्क किया तो पार्टी नेतृत्व ने उनके सामने दो मांगें रखीं।
यह नया बिल एक उचित समझौता है। यह डीएमके और तमिलनाडु दोनों के लिए फायदेमंद होगा। " बीजेपी का तर्क था कि अगर यह बिल गिर जाता है तो जनगणना की एक नई प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और अगले साल से इससे जुड़े संवैधानिक प्रावधान लागू हो जाएंगे।
कई महीनों तक परिसीमन के प्रति डीएमके के विरोध का मुख्य कारण यह डर था कि तमिलनाडु को 10 सीटें गंवानी पड़ सकती हैं। अप्रैल में स्टालिन ने परिसीमन विधेयक के मसौदे को जला दिया था और इसे एक काला कानून करार दिया था। पार्टी ने कहा कि अगर 2027 की जनगणना के आधार पर लोकसभा सीटों का पुनर्वितरण किया जाता है तो तमिलनाडु जैसे राज्यों को नुकसान हो सकता है जिन्होंने जनसंख्या वृद्धि को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया है।
चेतावनी दी गई थी कि लोकसभा सीटों में तमिलनाडु की मौजूदा 7. 18% हिस्सेदारी कम हो सकती है और 1971 की जनगणना के आधार पर सीटों की संख्या को स्थिर रखने (फ्रीज करने) की व्यवस्था को 25 साल और बढ़ाने की मांग की गई थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं