राजस्थान के पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का जीत का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश की 419 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। राजस्थान में पंचायत समिति के प्रधान बनाने में भी भाजपा से आगे रही कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर) मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में आरएलपी की सीमा चौधरी प्रधान निर्वाचित कांग्रेस के 255, भाजपा के 105 व आरएलपी ने 24 पंचायत समितियों में बनाए प्रधान ।
राजस्थान के पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा के मुकाबले कांग्रेस का जीत का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश की 419 पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। देर शाम घोषित चुनाव परिणाम में 255 पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित हुए हैं।
वहीं भाजपा ने 105 पंचायत समितियों में अपनी पार्टी के प्रधान बनाए हैं। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 24, माकपा ने दो पंचायत समितियों में अपने प्रधान बनाए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्वाचन क्षेत्र सांगानेर में आरएलपी की सीमा चौधरी प्रधान निर्वाचित हुई है।
भाजपा और कांग्रेस ने यहां अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे थे। कांग्रेस और सीएम के गृह जिले भरतपुर की सात में से पांच पंचायत समितियों में भाजपा और दो में कांग्रेस के प्रधान बने हैं। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के गृह जिले सीकर और आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल के गृह जिले नागौर में भाजपा का खाता नहीं खुल सका है।
सीकर की 16 पंचायत समितियों में से कांग्रेस की 15 और एक में निर्दलीय की जीत हुई है। नागौर की 12 पंचायत समितियों में से आरएलपी ने आठ, कांग्रेस ने चार स्थानों पर अपने प्रधान बनाए। पूर्व सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले जोधपुर की 23 पंचायत समितियों में से भाजपा को मात्र एक स्थान पर जीत मिली है।
कांग्रेस के 3,701 और भाजपा के 2,181 पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे। भाजपा इस बात पर संतोष कर रही है कि 63 में बहुमत होने के बावजूद उसकी 105 पंचायत समितियों में प्रधान निर्वाचित हुए हैं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं