बीआरएस ने केंद्र के परिसीमन बिल और महिला आरक्षण प्रस्ताव को समर्थन देने की घोषणा की है। पार्टी ने कहा कि सीटों में 50% बढ़ोतरी के प्रस्ताव से दक्षिण भारत के राज्यों की संसदीय हिस्सेदारी कम न होने की उनकी चिंता दूर हो गई है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव (केटीआर) (तस्वीर- ) डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
देशभर में परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को लेकर सियासत तेज है। आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम है। इसी बीच भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने शनिवार को केंद्र सरकार के परिसीमन बिल और महिला आरक्षण को लागू करने के प्रस्ताव को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) ने कहा कि सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी के प्रस्ताव से उनकी पार्टी की सबसे बड़ी चिंता दूर हो गई है। केटीआर ने एक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि परिसीमन को लेकर उनकी पार्टी का रुख हमेशा से साफ रहा है कि दक्षिण भारत के राज्यों की संसदीय हिस्सेदारी कम नहीं होनी चाहिए और तेलंगाना के साथ कोई अन्याय नहीं होना चाहिए।
बता दें कि के चंद्रशेखर राव (KCR) के नेतृत्व वाली BRS लगातार मांग कर रही थी कि संसद में दक्षिणी राज्यों की मौजूदा 24 प्रतिशत हिस्सेदारी को सुरक्षित रखा जाए। ऐसे में नए बिल में 2051 तक राज्यों के बीच प्रतिनिधित्व के अनुपात को न बदलने की गारंटी दी गई है, जिससे दक्षिण भारत का हिस्सा सुरक्षित रहेगा।
दूसरी तरफ बड़ी बात यह भी है कि परिसीमन बिल को लेकर लाए गए नए प्रस्ताव के तहत सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की वृद्धि होने से तेलंगाना की लोकसभा सीटें 17 से बढ़कर 26 हो जाएंगी। ऐसे में केटीआर ने कहा कि तेलंगाना के हितों को सर्वोपरि रखते हुए, राज्यसभा में हमारे तीनों सांसद इस प्रस्ताव के पक्ष में वोट करेंगे।
हमने हमेशा महिला आरक्षण का समर्थन किया है और इसे लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देखिए वर्तमान में लोकसभा में BRS का कोई सांसद नहीं है, जबकि राज्यसभा में इसके तीन सदस्य हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार महिलाओं को एक-तिहाई (33%) आरक्षण देने के लिए सोमवार को लोकसभा में एक नया संविधान संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है।
इसके तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी और नई सीटों व सीमाओं को 2051 तक के लिए स्थिर (फ्रीज) कर दिया जाएगा। इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं