शनिवार, 28 नवंबर 2026 05:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 6,151 व्यूज

राष्ट्रपति ने परिसीमन विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की, विशेष सत्र से पहले क्यों अहम है यह कदम?

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 05:22 PM IST
राष्ट्रपति ने परिसीमन विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की, विशेष सत्र से पहले क्यों अहम है यह कदम?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 को लोकसभा में विचार के लिए अनुच्छेद 117(3) के तहत सिफारिश की है। राष्ट्रपति मुर्मू ने की सिफारिश (तस्वीर- president of india) राष्ट्रपति मुर्मू ने परिसीमन विधेयक 2026 को लोकसभा भेजा।

अनुच्छेद 117(3) के तहत संवैधानिक प्रक्रिया पूरी हुई। यह सिफारिश संचित निधि से खर्च वाले विधेयकों हेतु अनिवार्य। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े नए विधायी प्रस्तावों को लेकर बड़ी हलचल है। इसी बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को संविधान के अनुच्छेद 117(3) के तहत लोकसभा को परिसीमन (द्वितीय) विधेयक, 2026 पर विचार करने की सिफारिश कर दी है।

लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन , यह सिफारिश केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा 27 नवंबर को लोकसभा महासचिव को भेजे गए पत्र के बाद आई है। बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 117(3) के मुताबिक, यदि किसी विधेयक के कानून बनने और लागू होने से भारत की संचित निधि से खर्च होने की संभावना हो, तो संसद के किसी भी सदन में उसे पारित करने से पहले राष्ट्रपति की सिफारिश जरूरी होती है।

राष्ट्रपति की इस मंजूरी से सोमवार से शुरू हो रही कार्यवाही से पहले एक अहम संवैधानिक प्रक्रिया पूरी हो गई है। बड़ी बात यह है कि यह कदम केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा संशोधित विधायी पैकेज को मंजूरी दिए जाने के ठीक एक दिन बाद उठाया गया है। इस नए पैकेज में कई बड़ी बातें शामिल हैं।

ऐसे में अप्रैल में पेश किए गए पुराने विधेयकों के विफल होने के बाद सरकार अब उन्हें वापस लेकर सोमवार को ये नए मसौदे पेश करने की तैयारी में है। अप्रैल में 'संविधान (131वां संशोधन) विधेयक' लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत न मिल पाने के कारण गिर गया था। गौरतलब है कि संशोधित पैकेज में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की लोकसभा और विधानसभा सीटों में एक समान 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा गया है।

लोकसभा की अधिकतम क्षमता- 550 से बढ़कर 850 हो सकती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर KCR की पार्टी BRS ने भी किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, कहा- हमारी चिंता दूर हुई

राजनीति • अखिल भारतीय

'महाराष्ट्र की जनता के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे', परिसीमन को लेकर संजय राउत ने शरद पवार पर किया हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

महिला आरक्षण के रास्ते की हर बाधा हटाएंगे, कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा एलान

राजनीति • अखिल भारतीय

'लोकसभा की सीटों में कोई बदलाव न हो, 25 साल तक लागू रहे व्यवस्था'; परिसीमन पर INDI गठबंधन की मांगें

राजनीति • अखिल भारतीय

'400 पार के बाद अब 800 पार के जरिए सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश', खरगे का बीजेपी पर हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'सत्ता हमेशा के लिए RSS और BJP के हाथ में चली जाएगी', खरगे ने सरकार के परिसीमन बिल का किया विरोध

राजनीति • अखिल भारतीय

'पीठ में छुरा घोंपने का रहा है शरद पवार का इतिहास', परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का NCP-SP पर हमला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल