शनिवार, 28 नवंबर 2026 05:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 13,270 व्यूज

महिला आरक्षण के रास्ते की हर बाधा हटाएंगे, कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा एलान

DARSH NEWS डेस्क • 28 Nov 2026, 02:24 PM IST
महिला आरक्षण के रास्ते की हर बाधा हटाएंगे, कैबिनेट की मंजूरी के बाद PM मोदी का बड़ा एलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद के आगामी विशेष सत्र से पहले महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण बिल पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(फोटो: सोशल मीडिया) पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर प्रतिबद्धता दोहराई। संसद के विशेष सत्र से पहले दिया महत्वपूर्ण बयान।

नारी शक्ति को सशक्त बनाने का संकल्प अटल। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद के आगामी विशेष सत्र से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण और महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है।

पीएम मोदी ने कहा है कि देश की नारी शक्ति को सशक्त बनाने का उनका संकल्प पूरी तरह से अटल है। महिला आरक्षण विधेयक के संदर्भ में अपनी बात रखते हुए पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि सरकार ने देश की महिलाओं से जो वादा किया था, वह उसे पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि नारी शक्ति के उत्थान और उन्हें नीति-निर्माण में उचित भागीदारी दिलाने के लिए सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। पीएम मोदी ने कहा कि हम महिलाओं के लिए 33% आरक्षण देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके लिए दशकों से लड़ाई चल रही है और मैं भी उन लोगों में से एक हूं जिन्होंने इसके लिए संघर्ष किया है।

हमने अपनी नारी शक्ति से एक वादा किया था और हम इसे पूरा करने के लिए संकल्पित हैं। प्रधानमंत्री का यह आश्वासन डिलिमिटेशन विधेयक को आगे बढ़ाने के केंद्र सरकार के नए प्रयासों के बीच आया है। केंद्र ने 2023 में पारित हुए महिला आरक्षण कानून को परिसीमन के साथ जोड़ा है।

सरकार का कहना है कि 2029 के लोकसभा चुनावों में निर्वाचन क्षेत्रों के नए सिरे से परिसीमन के बाद बनने वाली बड़ी संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटें मिलेंगी। सरकार पिछले कानून में संशोधन करने पर विचार कर रही है, जिसका उद्देश्य लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करना है।

ये प्रस्तावित बदलाव अप्रैल में लोकसभा में संविधान विधेयक 2026 के पारित न हो पाने के बाद लाए जा रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

राष्ट्रपति ने परिसीमन विधेयक 2026 पर लोकसभा में विचार की सिफारिश की, विशेष सत्र से पहले क्यों अहम है यह कदम?

राजनीति • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर KCR की पार्टी BRS ने भी किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, कहा- हमारी चिंता दूर हुई

राजनीति • अखिल भारतीय

'महाराष्ट्र की जनता के साथ गद्दारी बर्दाश्त नहीं करेंगे', परिसीमन को लेकर संजय राउत ने शरद पवार पर किया हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'लोकसभा की सीटों में कोई बदलाव न हो, 25 साल तक लागू रहे व्यवस्था'; परिसीमन पर INDI गठबंधन की मांगें

राजनीति • अखिल भारतीय

'400 पार के बाद अब 800 पार के जरिए सत्ता पर कब्जा करने की कोशिश', खरगे का बीजेपी पर हमला

राजनीति • अखिल भारतीय

'सत्ता हमेशा के लिए RSS और BJP के हाथ में चली जाएगी', खरगे ने सरकार के परिसीमन बिल का किया विरोध

राजनीति • अखिल भारतीय

'पीठ में छुरा घोंपने का रहा है शरद पवार का इतिहास', परिसीमन बिल को लेकर कांग्रेस का NCP-SP पर हमला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल