गुरुवार, 26 नवंबर 2026 04:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 4,753 व्यूज

720 रन के बाद बदला मिजाज! हेगले ओवल की पिच पर बल्लेबाज रहेंगे भारी या गेंदबाज बरपाएंगे कहर?

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 03:02 PM IST
720 रन के बाद बदला मिजाज! हेगले ओवल की पिच पर बल्लेबाज रहेंगे भारी या गेंदबाज बरपाएंगे कहर?

IND vs NZ: वेलिंगटन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। अब दोनों टीमें सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए क्राइस्टचर्च पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार से हेगले ओवल में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा।

पहले मुकाबले में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला था, जहां भारत ने 720 रन बनाकर पारी घोषित की थी। ऐसे में दूसरे टेस्ट में सबकी नजर पिच पर होगी कि क्या यहां भी बल्लेबाजों को बड़ी पारियां खेलने का मौका मिलेगा या तेज गेंदबाज मैच का रुख बदलेंगे। BCCI ने पिच की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

हेगले ओवल का रिकॉर्ड बताता है कि यह मैदान तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार रहा है। यहां की परिस्थितियां पहले दिन से ही बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने संभलकर शुरुआत करनी होगी।

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की पिच पर हल्की घास देखने को मिल सकती है। यहां गेंद को अच्छी उछाल और मूवमेंट मिलती है। खासकर सुबह के सत्र में नई गेंद से तेज गेंदबाज बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।

मैदान के आसपास चलने वाली हवा भी गेंद को स्विंग कराने में मदद कर सकती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा और गेंद पुरानी होगी, बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है। पिच पर अच्छा उछाल मिलने के कारण सेट बल्लेबाज बड़े स्कोर तक पहुंच सकते हैं।

ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम के लिए शुरुआती परिस्थितियों को समझकर फैसला लेना अहम होगा। पहले गेंदबाजी करने वाली टीमों का रहा है दबदबा यहां पहली पारी का औसत स्कोर 289 रन है, जबकि दूसरी पारी में यह आंकड़ा 311 रन तक पहुंच जाता है। इस मैदान पर स्पिन गेंदबाजों का रिकॉर्ड भी तेज गेंदबाजों के मुकाबले कमजोर रहा है।

अब तक किसी स्पिनर ने यहां टेस्ट मैच में पांच विकेट लेने का कारनामा नहीं किया है। मैदान के छह प्रमुख विकेट लेने वाले गेंदबाज भी तेज गेंदबाज ही हैं। फरवरी 2020 में हुए टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को सात विकेट से हराया था।

भारतीय टीम पहली पारी में 242 और दूसरी पारी में महज 124 रन पर सिमट गई थी। इस मैदान पर न्यूजीलैंड का सर्वोच्च स्कोर 659 रन है, जो उसने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ 95 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

भारत के सामने इस बार पिछली हार का रिकॉर्ड बदलने और सीरीज में जीत हासिल करने की चुनौती होगी। दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेला जाएगा। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पुरुष कर्मचारियों को पहली बार मिलेगी 15 दिन की पैटरनिटी लीव, विजय सरकार का बड़ा फैसला

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को देना चाहता है सबसे बड़ा विपक्षी दल', संविधान दिवस पर पीएम मोदी का निशाना

खेल समाचार • Mumbai

टाटा ग्रुप में फिर छिड़ा कानूनी घमासान, एन चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति के खिलाफ बॉम्बे HC पहुंचा टाटा ट्रस्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में संपत्ति विवाद में हत्या, भाई ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर बहन को मौत के घाट उतारा

खेल समाचार • Mumbai

'हमने इस केस को पूरे 9 महीने दिए। ’, 26/11 हमलों के 18 साल बाद भी कसाब के वकीलों को फीस का इंतजार

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत में पाक वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर लगा बैन, केंद्र सरकार की Netflix को चेतावनी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पैकेज्ड फूड पर अब लगाने होंगे हाई-फैट, हाई-शुगर या हाई-सॉल्ट चेतावनी के लेबल, SC का फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल