संविधान दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला, आरोप लगाया कि सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुस्लिम आरक्षण लागू करना चाहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना(फोटो: ) पीएम मोदी ने विपक्ष पर ओबीसी आरक्षण में कटौती का आरोप लगाया।
महिला आरक्षण विधेयक गिरने के लिए विपक्षी दल को जिम्मेदार ठहराया। अनुच्छेद 356 के दुरुपयोग और दिमागी नक्सलियों पर भी निशाना साधा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
संविधान दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए सबसे बड़े विपक्षी दल पर तीखा हमला बोला है। गुरुवार को लेख में पीएम मोदी ने दावा किया कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुस्लिम आरक्षण लागू करना चाहती है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के उद्देश्य से लाए गए डिलिमिटेशन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के लिए भी एक विपक्षी दल को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने से अब कोई भी ताकत नहीं रोक सकती। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी ओबीसी आरक्षण को कम करना चाहती है और मुस्लिम आरक्षण लाना चाहती है, जबकि संविधान निर्माता, विशेष रूप से डॉ.
बाबासाहेब अंबेडकर, इसके पूरी तरह खिलाफ थे। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 के बार-बार किए गए दुरुपयोग का जिक्र करते हुए कहा कि एक पार्टी ने इसे लगभग सौ बार लागू किया था और एक पूर्व प्रधानमंत्री ने तो इस मामले में अर्धशतक ही लगा दिया था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 और 35A के कारण जम्मू-कश्मीर को 70 से अधिक वर्षों तक पूरा संविधान नहीं मिल पाया, और 2019 तक अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्गों (ओबीसी) और महिलाओं के अधिकारों को कुचला जाता रहा। उन्होंने इस साल माओवादियों के खात्मे को विशेष रूप से सुखद बताया और कहा कि अब आदिवासी नागरिक बिना किसी डर के अपने संवैधानिक अधिकारों का उपयोग कर सकते हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं