गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
खेल समाचार Mumbai 16,540 व्यूज

'हमने इस केस को पूरे 9 महीने दिए। ’, 26/11 हमलों के 18 साल बाद भी कसाब के वकीलों को फीस का इंतजार

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 12:32 PM IST
'हमने इस केस को पूरे 9 महीने दिए। ’, 26/11 हमलों के 18 साल बाद भी कसाब के वकीलों को फीस का इंतजार

मुंबई के 26/11 आतंकी हमलों के 18 साल बाद भी अजमल कसाब का बचाव करने वाले दो वकील अमीन सोलकर और फरहाना शाह अपनी बकाया फीस का इंतजार कर रहे हैं। कसाब के वकीलों को 18 साल बाद भी फीस नहीं मिली। महाराष्ट्र विधिक सेवा प्राधिकरण से विस्तृत बिल की मांग अनुचित।

अन्य वकील अब्बास काजमी को समय पर भुगतान हुआ था। डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमलों के 18 साल बाद भी पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल कसाब का बचाव करने वाले दो वकील अब तक अपनी बकाया फीस मिलने का इंतजार कर रहे है।

दोनों वकीलों का कहना है कि उन्हें इस मामले के लिए अपने दूसरे मुकदमों को भी छोड़ना पड़ा था। अमीन सोलकर और फरहाना शाह ने 2010 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त किए जाने के बाद नौ महीने तक बंबई उच्च न्यायालय में कसाब का बचाव किया था। दोनों वकीलों को उच्च न्यायालय ने नामित किया था और आठ जून 2010 को महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (एमएसएलएसए) ने एक अधिसूचना जारी कर उन्हें नियुक्त किया था।

उन्हें निचली अदालत द्वारा कसाब को सुनाई गई मौत की सजा के खिलाफ उसकी अपील में बचाव पक्ष का प्रतिनिधित्व करना था। तत्कालीन सचिव ए के सोनावणे के हस्ताक्षर वाली अधिसूचना , सोलकर को विशेष लोक अभियोजक के बराबर फीस दी जानी थी, जबकि शाह को मौत की सजा की पुष्टि से जुड़े मामले की सुनवाई करने वाले अतिरिक्त लोक अभियोजक के बराबर पारिश्रमिक मिलना था।

सोलकर ने कहा कि कसाब की पैरवी करने के लिए हमें अब तक फीस नहीं मिली है। मैं महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से बार-बार पत्राचार कर रहा हूं, लेकिन इस दिशा में कोई सकारात्मक प्रगति होती दिखाई नहीं दे रही है। दोनों वकीलों , जब भी वे एमएसएलएसए के समक्ष यह मामला उठाते हैं, तो उनसे विस्तृत बिल और ज्ञापन जमा करने को कहा जाता है।

इनमें यह बताना होता है कि वे आरोपी की ओर से अदालत में कितनी तारीखों पर और कितने घंटे उपस्थित रहे। वकीलों ने इतने वर्षों बाद इस मांग को अनुचित बताया। उनका कहना है कि एक दशक से भी अधिक समय बीत जाने के बाद किसी से अदालत में बिताए गए रोजाना के घंटों का इतना विस्तृत रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ओबीसी आरक्षण में कटौती कर मुस्लिमों को देना चाहता है सबसे बड़ा विपक्षी दल', संविधान दिवस पर पीएम मोदी का निशाना

खेल समाचार • Mumbai

टाटा ग्रुप में फिर छिड़ा कानूनी घमासान, एन चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति के खिलाफ बॉम्बे HC पहुंचा टाटा ट्रस्ट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में संपत्ति विवाद में हत्या, भाई ने क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर बहन को मौत के घाट उतारा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत में पाक वेब सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर लगा बैन, केंद्र सरकार की Netflix को चेतावनी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पैकेज्ड फूड पर अब लगाने होंगे हाई-फैट, हाई-शुगर या हाई-सॉल्ट चेतावनी के लेबल, SC का फैसला

खेल समाचार • Mumbai

हार्दिक पांड्या को राजस्थान रॉयल्स क्यों नहीं ले पाई? मुंबई इंडियंस ने कहां अटकाया था रोड़ा?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने पाकिस्तान में भी मचाई हलचल, दिग्गजों ने बताया क्यों खास है बिहार का यह लड़का

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल