शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 07:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 11,483 व्यूज

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने पाकिस्तान में भी मचाई हलचल, दिग्गजों ने बताया क्यों खास है बिहार का यह लड़का

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 01:15 PM IST
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने पाकिस्तान में भी मचाई हलचल, दिग्गजों ने बताया क्यों खास है बिहार का यह लड़का

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह बड़े-बड़े गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की है, उससे क्रिकेट जगत हैरान है। अब उनकी प्रतिभा की चर्चा पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हो रही है। वहां के पूर्व क्रिकेटरों ने वैभव की बल्लेबाजी को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है।

यूएई के खिलाफ राइजिंग स्टार्स एशिया कप में वैभव ने 53 गेंदों पर 204 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 28 छक्के और सात चौके लगाए। खास बात यह रही कि उनके बल्ले से निकले 204 रनों में से 196 रन सिर्फ चौकों और छक्कों के जरिए आए।

यानी गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाने के लिए उन्हें दौड़ने की जरूरत लगभग पड़ी ही नहीं। उनकी इस पारी ने पाकिस्तान के उन पूर्व खिलाड़ियों का भी ध्यान खींचा है, जिन्होंने अपने करियर में दुनिया के बेहतरीन बल्लेबाजों और गेंदबाजों को करीब से देखा है। बल्लेबाजी की तकनीक देखकर प्रभावित हुए मियांदाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद ने वैभव की बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली बात उनकी सहजता को बताया।

उनके मुताबिक युवा भारतीय बल्लेबाज स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ आत्मविश्वास से खेलता है। उछाल वाली पिच पर भी उसके खेल में परेशानी नजर नहीं आती। मियांदाद ने वैभव को ऐसा बल्लेबाज बताया जिसके पास शॉट खेलने के लिए पर्याप्त समय होता है।

उनकी नजर में यह सिर्फ ताकत के दम पर गेंद को सीमा रेखा के बाहर पहुंचाने का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे बल्लेबाजी की क्लास भी दिखाई देती है। पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज बासित अली ने वैभव के खेल को एक अलग नजरिए से देखा। उन्होंने कहा कि इस युवा खिलाड़ी का मकसद सिर्फ चौके और छक्के लगाना नहीं है।

उसका लक्ष्य भारत के लिए उच्चतम स्तर पर शानदार प्रदर्शन करना है। बासित ने उनकी बल्लेबाजी में एक और खासियत बताई। उन, वैभव गेंदबाज के हिसाब से अपने शॉट बदलने की क्षमता रखते हैं।

यूएई के खिलाफ उन्होंने स्पिनरों के साथ तेज गेंदबाजों को भी अलग-अलग दिशाओं में छक्के लगाए। बासित ने यह भी कहा कि वैभव को अपनी प्रक्रिया पर भरोसा है और उनकी उम्र को लेकर बहस अब बंद होनी चाहिए। कामरान अकमल को 15 साल में दिखी बड़ी मैच्योरिटी पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने वैभव की उपलब्धियों के साथ उनके खेल की समझ पर भी बात की।

उनका मानना है कि इतनी कम उम्र में वैभव ने जिस तरह की परिपक्वता दिखाई है, वह असाधारण है। अकमल ने उनकी योजना और मानसिकता की तारीफ की। उन्होंने 28 छक्कों और सात चौकों वाली पारी को बेहद बड़ी उपलब्धि बताया।

उनके मुताबिक, 15 साल का खिलाड़ी जिस तरह का प्रदर्शन कर रहा है, वैसी उपलब्धियों तक पहुंचने में कई क्रिकेटरों को 25-30 साल की उम्र लग जाती है। अकमल ने तो यहाँ तक कहा कि अगर मैं पिच पर खड़े होकर हाथ से थ्रो फेंकता रहूँगा, तब भी गेंद 28 छक्कों के लिए नहीं जाएगी, वैभव ने उसे बल्ले से मारकर भेजा है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Mumbai

IPL 2027 MI Captain: रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, 3 साल बाद क्यों और कैसे हुई हिटमैन की वापसी?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'मिस्टर सी जोसेफ सनातन से नफरत करते हैं', दीपम विवाद पर SC की फटकार के बाद बीजेपी ने विजय सरकार पर साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, विजय सरकार को लगाई फटकार; कहा- अब सख्ती से निपटने का वक्त

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'एक ही समुदाय को खुश करने के लिए हो रही जजों की सिफारिशें': पूर्व CJI बीआर गवई की राष्ट्रपति को चिट्ठी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, मंदिर ट्रस्ट निलंबित; CRPF को सौंपी सुरक्षा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कल दीपथून पर जलेगा दीपक', नाराज SC ने मंदिर ट्रस्ट को किया निलंबित; सुरक्षा के लिए CRPF को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर YSRCP के बाद DMK भी संसद में NDA को समर्थन देने के लिए तैयार, रखीं दो शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पर NDA का समर्थन करेगी जगन मोहन रेड्डी की YSRCP, शर्त भी रखी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल