शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 07:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 16,733 व्यूज

'मिस्टर सी जोसेफ सनातन से नफरत करते हैं', दीपम विवाद पर SC की फटकार के बाद बीजेपी ने विजय सरकार पर साधा निशाना

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 06:13 PM IST
'मिस्टर सी जोसेफ सनातन से नफरत करते हैं', दीपम विवाद पर SC की फटकार के बाद बीजेपी ने विजय सरकार पर साधा निशाना

'कार्तिगई दीपम' विवाद पर बीजेपी ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। 'कार्तिगई दीपम' विवाद पर बीजेपी ने सीएम विजय पर साधा निशाना (फाइल फोटो) सुप्रीम कोर्ट ने कार्तिगई दीपम विवाद पर अवमानना नोटिस जारी किया।

बीजेपी ने तमिलनाडु सरकार पर सनातन विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर हिंदू भावनाओं को आहत करने का आरोप।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को 'कार्तिगई दीपम' विवाद को लेकर तमिलनाडु के वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया। इसके बाद अब बीजेपी ने तमिलनाडु सरकार पर तीखा हमला बोला है।

बीजेपी ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय पर संवैधानिक सिद्धांतों का जानबूझकर उल्लंघन करने और हिंदू श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत करते हुए कहा, 'भगवान मुरुगन के हर भक्त के लिए यह एक ऐतिहासिक जीत है! कल तिरुपरनकुंद्रम दीपाथून में पारंपरिक दीप जलाने का आदेश देकर और अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर काम करने के लिए तमिलनाडु के अधिकारियों को फटकार लगाकर, माननीय सुप्रीम कोर्ट ने इंडी गठबंधन सरकार की सनातन-विरोधी मानसिकता को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया है।

' बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि यह विवाद इसलिए खड़ा हुआ क्योंकि राज्य सरकार सनातन परंपराओं और हिंदू समुदाय के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया रखती है। गौरव भाटिया ने कहा, 'यह प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्तिगई दीपम विवाद से जुड़े एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दे पर आयोजित की गई है।

यह विवाद इसलिए पैदा हुआ है क्योंकि तमिलनाडु की सरकार और वहां के मुख्यमंत्री, मिस्टर सी जोसेफ, सनातन परंपराओं और हिंदू समुदाय से नफरत करते हैं। ' देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, विजय सरकार को लगाई फटकार; कहा- अब सख्ती से निपटने का वक्त

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'एक ही समुदाय को खुश करने के लिए हो रही जजों की सिफारिशें': पूर्व CJI बीआर गवई की राष्ट्रपति को चिट्ठी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, मंदिर ट्रस्ट निलंबित; CRPF को सौंपी सुरक्षा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कल दीपथून पर जलेगा दीपक', नाराज SC ने मंदिर ट्रस्ट को किया निलंबित; सुरक्षा के लिए CRPF को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर YSRCP के बाद DMK भी संसद में NDA को समर्थन देने के लिए तैयार, रखीं दो शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पर NDA का समर्थन करेगी जगन मोहन रेड्डी की YSRCP, शर्त भी रखी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टीम से बाहर हुए मोहम्मद सिराज तो भर आईं आंखें? मैदान पर दिखे मायूस, वीडियो हुआ वायरल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल