शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 05:10 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 12,454 व्यूज

'एक ही समुदाय को खुश करने के लिए हो रही जजों की सिफारिशें': पूर्व CJI बीआर गवई की राष्ट्रपति को चिट्ठी

DARSH NEWS डेस्क • 27 Nov 2026, 04:09 PM IST
'एक ही समुदाय को खुश करने के लिए हो रही जजों की सिफारिशें': पूर्व CJI बीआर गवई की राष्ट्रपति को चिट्ठी

पूर्व CJI बी. आर. गवई ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उच्च न्यायपालिका में नियुक्तियों के दौरान योग्यता और विविधता की अनदेखी पर चिंता जताई है।

पूर्व CJI बी. आर. गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखी चिट्ठी (फाइल फोटो) पूर्व CJI गवई ने राष्ट्रपति को न्यायिक नियुक्तियों पर चिंता व्यक्त की।

उच्च न्यायपालिका में योग्यता और विविधता की अनदेखी पर सवाल उठाए। एक विशेष समुदाय को प्राथमिकता देने का आरोप लगाया, संतुलन की मांग। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) बी. आर. गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर उच्च न्यायपालिका में नियुक्तियों और तबादलों के दौरान योग्यता, विविधता और समावेशिता के सिद्धांतों की लगातार अनदेखी किए जाने पर चिंता जताई है।

पूर्व CJI ने आरोप लगाया है कि सिफारिशें करते समय समाज के अन्य वर्गों की अनदेखी करके किसी एक विशेष समुदाय को प्राथमिकता दी जा रही है। पूर्व CJI गवई ने यह पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को भी भेजा। बी.

आर. गवाई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के सदस्य रहे हैं और बाद में भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में इसके प्रमुख भी रहे। बी.

आर. गवई ने कहा कि वे एक चिंतित नागरिक और पूर्व CJI के तौर पर यह पत्र लिख रहे हैं। उन्होंने एक ऐसी चिंताजनक प्रवृत्ति की ओर इशारा किया है, जिसे सुधारने के लिए सभी संबंधित पक्षों को तुरंत कदम उठाने की आवश्यकता है।

पूर्व CJI गवई ने 27 नवंबर को लिखे पत्र में राष्ट्रपति से आग्रह किया है कि वे इस मुद्दे पर ध्यान दें और उचित कदम उठाएं, ताकि भारतीय लोकतंत्र के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक में 'समान प्रतिनिधित्व' के संवैधानिक कर्तव्य को बनाए रखा जा सके। कॉलेजियम में अपने कार्यकाल को याद करते हुए, गवई ने कहा कि उन्होंने हमेशा विविधता और समावेशिता के सिद्धांतों का पालन किया है।

पूर्व CJI ने बताया कि जब भी उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए सिफारिशें कीं, तो उन्होंने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि समाज के विभिन्न वर्गों जैसे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिलाएं और अन्य वंचित समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व मिले।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु दीपम विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन, मंदिर ट्रस्ट निलंबित; CRPF को सौंपी सुरक्षा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कल दीपथून पर जलेगा दीपक', नाराज SC ने मंदिर ट्रस्ट को किया निलंबित; सुरक्षा के लिए CRPF को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर YSRCP के बाद DMK भी संसद में NDA को समर्थन देने के लिए तैयार, रखीं दो शर्तें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

परिसीमन विधेयक पर NDA का समर्थन करेगी जगन मोहन रेड्डी की YSRCP, शर्त भी रखी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टीम से बाहर हुए मोहम्मद सिराज तो भर आईं आंखें? मैदान पर दिखे मायूस, वीडियो हुआ वायरल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु: TVK विधायक के बाद अब DMK एमएलए पर महिला अधिकारी को प्रताड़ित करने का आरोप, FIR दर्ज

खेल समाचार • Mumbai

मुंबई में बम की धमकी देने वाला निकला तमिलनाडु का टेक इंजीनियर, देशभर में 1500 फर्जी ईमेल भेजने का शक

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल