सुप्रीम कोर्ट ने मदुरै के 'दीपथून' स्तंभ पर दीप जलाने के अपने आदेश का पालन न करने पर तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने CRPF की निगरानी में दीपथून पर दीपक जलाने के दिए निर्देश (जागरण) सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई। मंदिर ट्रस्ट निलंबित, सुरक्षा के लिए CRPF तैनात।
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। सुप्रीम कोर्ट ने आज शुक्रवार को मदुरै के 'दीपथून' स्तंभ पर दीप जलाने के अपने आदेश का पालन न करने को लेकर तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'प्रथम दृष्टया यह राज्य सरकार द्वारा अदालत की अवमानना और जानबूझकर आदेश की अनदेखी का मामला है।
' तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक जलाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा, 'कल दीपाथून पर दीप जलाएं। ' सुप्रीम कोर्ट ने जोर देकर कहा कि उसके आदेशों का पालन किया जाना अनिवार्य है। कोर्ट ने मदुरै के अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर के ट्रस्टियों को निलंबित कर दिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 'कल दीपथून पर दीप जलाना सुनिश्चित करें।
सुप्रीम कोर्ट आज उन अवमानना याचिकाओं और अन्य आवेदनों पर सुनवाई कर रहा था, जो 'दीपथून' स्तंभ पर पारंपरिक दीप न जलाए जाने से जुड़े विवाद के संबंध में दायर की गई थीं। सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बावजूद, 24 नवंबर को 'कार्तिगई दीपम' केवल तिरुप्परनकुंद्रम के पारंपरिक 'उचि पिल्लयार मंडपम' में जलाया गया, न कि 'दीपथून' पर।
सुनवाई शुरू होते ही, शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि वह मुख्य मामले में नहीं जाएगी, बल्कि अपना ध्यान केवल 20 नवंबर के उस आदेश के उल्लंघन पर केंद्रित रखेगी, जिसमें 24 नवंबर को एक बार के उपाय के तौर पर 'दीपथून' पर 'कार्तिगई दीपम' जलाने की अनुमति दी गई थी। तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को 'दीपथून' पर पारंपरिक दीप न जलाए जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी और इसके लिए अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं