IPL 2027 MI Captain: ठीक तीन साल पहले, दिसंबर 2023 में जब मुंबई इंडियंस ने पांच बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा से कमान छीनकर हार्दिक पांड्या को सौंपी थी, तो वानखेड़े से लेकर सोशल मीडिया तक सवालों का दौर शुरू हो गया था। अब 27 नवंबर 2026 को फ्रेंचाइजी ने अपने उसी फैसले पर पूरा यू-टर्न ले लिया है।
मुंबई इंडियंस ने शाम ठीक 5 बजकर 45 मिनट पर आधिकारिक घोषणा की कि आगामी IPL 2027 में 39 वर्षीय रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की कप्तानी करेंगे। ऐलान का समय महज संयोग नहीं था। '5' रोहित की पांच आईपीएल ट्रॉफियों का प्रतीक है और '45' उनकी मशहूर जर्सी का नंबर।
फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा - "मुस्कुराइए, सब लोग मुस्कुराइए। " कमान संभालते ही रोहित शर्मा ने भी साफ संदेश दिया। उन्होंने कहा, "मैं IPL के 20वें सीजन के लिए तैयार हूं।
आगे आने वाली चुनौतियों और अपनी पलटन को जश्न मनाने के कई मौके देने के लिए उत्साहित हूं। हमारा फोकस अपने अंदाज की क्रिकेट खेलने, एकजुट होकर मुकाबला करने और खेल का आनंद लेने पर होगा। " लेकिन इस वापसी के पीछे सिर्फ भावनाएं या फैंस को खुश करने की कोशिश नहीं है।
मुंबई इंडियंस के इस फैसले के पीछे ठोस क्रिकेटिंग समीकरण, ड्रेसिंग रूम की राजनीति और अगले मेगा ऑक्शन की गणित काम कर रही है। Smile, everybody smile 💙#MumbaiIndians #CaptainRo https://t. co/YUqYZTQxu9 हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में ट्रेड होने के बाद मुंबई के पास कप्तानी के कई मजबूत विकल्प मौजूद थे।
सूर्यकुमार यादव पिछली बार हार्दिक की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल चुके हैं, जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे बड़े मैच-विनर हैं और युवा तिलक वर्मा को भविष्य के लीडर के तौर पर देखा जा रहा है। फिर भी मैनेजमेंट ने 39 साल के रोहित को क्यों चुना? इसका सबसे बड़ा कारण आईपीएल का साइकिल है।
IPL 2027 मौजूदा साइकिल का आखिरी सीजन है, जिसके बाद अगला मेगा ऑक्शन होना है। क्रिकेट विश्लेषकों के मुताबिक, एक सीजन के लिए सूर्यकुमार, बुमराह या तिलक में से किसी एक को नया कप्तान बनाना ड्रेसिंग रूम में फिर से असंतुलन पैदा कर सकता था। हार्दिक के कार्यकाल में टीम पहले ही सीनियर खिलाड़ियों के बीच मतभेद की खबरों से जूझ चुकी है।
रोहित शर्मा एक ऐसे सर्वमान्य लीडर हैं, जिनके नाम पर ड्रेसिंग रूम और वानखेड़े के दर्शक, दोनों में जोश आ जाता है। एक 'स्टॉप-गैप' लेकिन बेहद अनुभवी कप्तान के तौर पर रोहित फ्रेंचाइजी को वह स्थिरता दे सकते हैं, जिसकी उसे 2020 के बाद से तलाश है। ये भी पढें: पिता-पुत्र की जोड़ी ने कराया IPL ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन, क्या टूर्नामेंट में पहली बार रचा जाएगा अनोखा इतिहास?
हार्दिक के तीन साल और अर्शदीप की एंट्री ने बदला खेल रोहित की वापसी का रास्ता नवंबर की शुरुआत में हुई बड़ी ट्रेड डील से खुला था। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को पंजाब किंग्स को सौंपकर उनके बदले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अपने साथ जोड़ा। पंजाब में हार्दिक की फीस ₹16.
35 करोड़ से बढ़कर ₹18 करोड़ हो गई, जबकि अर्शदीप अपनी ₹18 करोड़ की मौजूदा फीस पर मुंबई पहुंचे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं