आईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस से पंजाब किंग्स में जाने की खबर बड़ी जबरदस्त है। इस ट्रेड के पीछे एक और दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया है। हार्दिक पहले राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो सकते थे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान ने उन्हें अपनी टीम में लाने के लिए मुंबई इंडियंस से बातचीत भी की थी। फ्रेंचाइजी के मालिक और क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगकारा इस सिलसिले में बेंगलुरु तक पहुंचे थे, दो खिलाड़ियों को लेकर मुंबई की मांग के कारण यह डील पूरी नहीं हुई। टाइम्स ऑफ इंडिया मुंबई इंडियंस हार्दिक पांड्या को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड करने के लिए तैयार थी, इसके बदले उसने जोफ्रा आर्चर और यशस्वी जायसवाल को मांगा था।
आर्चर राजस्थान के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं, जबकि जायसवाल टीम के अहम बल्लेबाज हैं। राजस्थान रॉयल्स ने इन दोनों खिलाड़ियों को ट्रेड करने की मुंबई की मांग स्वीकार नहीं की। इसी वजह से दोनों फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत आगे नहीं बढ़ सकी और हार्दिक के राजस्थान में शामिल होने की संभावना खत्म हो गई।
पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह के बदले किया ट्रेड राजस्थान से बातचीत टूटने के बाद पंजाब किंग्स ने हार्दिक पांड्या को अपने साथ शामिल कर लिया। इस ट्रेड में पंजाब ने अपने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मुंबई इंडियंस के साथ भेजने पर सहमति जताई। हार्दिक अब पंजाब की ओर से खेलेंगे, जबकि अर्शदीप मुंबई इंडियंस का हिस्सा होंगे।
इस तरह राजस्थान रॉयल्स में लगभग जाने के बाद हार्दिक पांड्या पंजाब में चले गए। अगर मुंबई की तरफ से किसी एक खिलाड़ी की मांग होती, तो शायद हार्दिक को राजस्थान रॉयल्स अपने साथ ला सकती थी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं