Vivek Oberoi On Salman Khan Matrabhoomi: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर इन दिनों चर्चा हो रही है। इसी बीच अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सलमान खान की फिल्म का जिक्र करते हुए इसे अपने दोस्त की फिल्म बताया और उसकी सफलता की कामना की।
सेना की बहादुरी पर बनी फिल्मों को समर्थन मिलना चाहिए विवेक ओबेरॉय ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी, साहस और बलिदान को दिखाने वाली फिल्मों को दर्शकों का समर्थन मिलना चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि सलमान खान की यह फिल्म लोगों को पसंद आएगी और दर्शक इसे खूब प्यार देंगे।
विवेक ने फिल्म के निर्देशक अपूर्व लाखिया को भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अपूर्व उनके दोस्त हैं और वह उनके साथ पहले भी फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' में काम कर चुके हैं। विवेक ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए कहा कि ऐसी फिल्में लोगों के दिलों में वर्दी पहनने वाले जवानों के प्रति सम्मान बढ़ाती हैं।
फिल्म 'मातृभूमि' में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं