शनिवार, 14 नवंबर 2026 05:14 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
वायरल अखिल भारतीय 18,693 व्यूज

न ट्रैफिक रोका, न बैरिकेडिंग लगाई। आम जनता के बीच से गुजर गया तमिलनाडु के CM विजय का काफिला

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 03:19 PM IST
न ट्रैफिक रोका, न बैरिकेडिंग लगाई। आम जनता के बीच से गुजर गया तमिलनाडु के CM विजय का काफिला

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय का काफिला बिना आम जनता के यातायात को रोके आगे बढ़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आम जनता के बीच से गुजरा सीएम विजय का काफिला सीएम विजय का काफिला बिना ट्रैफिक रोके निकला। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों ने की तारीफ।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। मुख्यमंत्री के काफिले से पहले आमतौर पर यातायात सेवाओं में बदलाव किया जाता है। ट्रैफिक रोक दिया जाता है या फिर रूट डायवर्जन किया जाता है, लेकिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय के काफिले के लिए यह बात देखने को नहीं मिली।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का काफिला भी निकला और आम जनता की आवाजाही भी जारी रही। सीएम विजय के काफिले का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आम जनता को रोके बिना मुख्यमंत्री का काफिला आगे बढ़ता नजर आ रहा है। सीएम विजय के काफिले का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोगों के मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना कर रहे हैं।

सोशल मीडिया यूजर्स को सीएम का यह कदम काफी पसंद आ रहा है। तमिलनाडु सीएम विजय के काफिले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लेन में मुख्यमंत्री का पूरा काफिला गुजरता नजर आता है। वहीं दूसरी तरफ आम जनता सड़क पर चलती नजर आती है।

मुख्यमंत्री के काफिले और आम जनता के बीच सिर्फ ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी खड़े थे। काफिले को अलग रखने के लिए सड़क पर कोई बैरिकेडिंग भी नहीं लगाई ग मुख्यमंत्री के काफिले के लिए आम जनता को नहीं रोका गया। एक के बाद एक गाड़ियां गुजरती रहीं और आम लोग भी अपने काम में लगे रहे।

न कोई रोक-टोक और न ही ट्रैफिक जाम। सीएम विजय का ये अंदाज लोगों को खूब पसंद आया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल