IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर होने जा रहा है। मुकाबले से पहले ही यहां की पिच चर्चा का विषय बन गई है। मैदान पर पिच और आउटफील्ड के बीच अंतर करना मुश्किल नजर आ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिच पर करीब 15 MM घास छोड़ी गई है। ऐसे में अगर मैच के दिन तक पिच का यही मिजाज बरकरार रहता है तो भारतीय बल्लेबाजों के लिए मुकाबला आसान नहीं होने वाला है। बेसिन रिजर्व की पिच पर इतनी ज्यादा घास तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।
गेंदबाजों को शुरुआत में ही अतिरिक्त उछाल और स्विंग मिलने की संभावना है। खासकर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पहले दिन बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो सकती है राह अगर 15 MM घास वाली पिच पर ही मुकाबला खेला जाता है तो शुरुआती 2 से 3 घंटे बल्लेबाजों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
इस दौरान गेंद हवा में और पिच से मूव करती नजर आ सकती है। ऐसे में बल्लेबाजों के लिए क्रीज पर टिकना भी बड़ी चुनौती होगी। भारतीय बल्लेबाजों को शुरुआत में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
परिस्थितियां ऐसी रहीं तो किसी बल्लेबाज का 50 रन तक पहुंचने के लिए संघर्ष करना भी हैरानी की बात नहीं होगी। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा और पिच से घास कम होगी, बल्लेबाजी की परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है। THE PITCH OVER THE LAST 3 DAYS.
https://t. co/eFuMzhB5ok भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट में किसका पलड़ा भारी? दोनों टीमों के बीच अब तक 65 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं।
इनमें भारत ने 22 और न्यूजीलैंड ने 16 मैच जीते हैं, जबकि 27 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। हालांकि न्यूजीलैंड की धरती पर भारत का रिकॉर्ड उतना मजबूत नहीं रहा है। यहां खेले गए 25 टेस्ट में भारत को 5 जीत मिली हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
ऐसे में बेसिन रिजर्व में भारतीय टीम के सामने सिर्फ न्यूजीलैंड की चुनौती नहीं, बल्कि वहां की तेज गेंदबाजों के अनुकूल परिस्थितियां भी होंगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं