दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप बनाने वाली कंपनियों में शामिल एनवीडिया इन दिनों अपने बिजनेस के बजाय एक बड़े विवाद को लेकर चर्चा में है। कंपनी के CEO और को-फाउंडर जेनसन हुआंग पर दो महिलाओं के साथ शादी के बाहर संबंध रखने के आरोप लगे हैं। इनमें से एक महिला के चीन की संदिग्ध जासूसी गतिविधियों से जुड़े होने की बात भी सामने आई है।
इन खुलासों के बाद कंपनी का बोर्ड हुआंग के भविष्य पर फैसला लेने की तैयारी कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बोर्ड बुधवार (11 नवंबर) को ही बैठक कर उन्हें पद से हटाने पर विचार कर सकता है। इस खबर ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है।
एनवीडिया के शेयर आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में करीब 8 फीसदी टूट गए। रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड की जांच शुरू होने के बाद इस सप्ताह कंपनी के मार्केट कैप में करीब 600 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। सवाल यह है कि जिस CEO ने तीन दशक से ज्यादा समय में एनवीडिया को करीब 4 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनाया, क्या निजी रिश्तों से जुड़े विवाद के कारण उनकी कुर्सी जा सकती है?
कौन हैं वो दो महिलाएं, जिनसे जुड़ा जेन्सेन हुआंग का नाम? इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब अमेरिकी खुफिया एजेंसियों से जुड़े मामले में एलिस हुआंग (Alice Huang) का नाम सामने आया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस एक चीनी बिजनेसवुमन हैं, जिन पर बीजिंग को खुफिया जानकारी देने और चीनी कंपनियों को Nvidia की चिप्स अवैध रूप से पहुंचाने में मदद करने का आरोप है।
दूसरा बड़ा खुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) ने बुधवार को किया। कंपनी के पांच पूर्व और मौजूदा कर्मचारियों के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया कि जेन्सेन हुआंग का अफेयर अपनी ही कंपनी की एक सीनियर एग्जीक्यूटिव किम्बर्ली पॉवेल (Kimberly Powell) के साथ भी था। किम्बर्ली Nvidia में हेल्थकेयर की वाइस प्रेसिडेंट हैं और सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती हैं।
जब पत्रकारों ने फोन पर किम्बर्ली के बारे में सवाल पूछा, तो हुआंग ने भड़कते हुए कहा, "मुझे नहीं लगता कि आपको मुझसे सीधे बात करनी चाहिए," और फोन काट दिया। हालांकि रॉयटर्स ने अभी इन रिपोर्ट्स की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है, और कंपनी या पॉवेल की तरफ से भी कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है।
कौन हैं वो चीनी महिला जासूस? जिसके साथ था Nvidia CEO Jensen Huang का अफेयर, खुलासे के बाद क्यों बढ़ी परेशानी शेयर बाजार में हाहाकार: $600 बिलियन स्वाहा इस विवाद का सीधा असर एनवीडिया के शेयरों पर पड़ा है। बुधवार को आफ्टर-आवर्स ट्रेडिंग में कंपनी के शेयर करीब 8 फीसदी तक लुढ़क गए।
रविवार को जब से बोर्ड ने इस मामले की जांच शुरू की है, तब से अब तक महज कुछ दिनों में ही Nvidia की मार्केट वैल्यू में करीब 600 बिलियन डॉलर की भारी गिरावट आ चुकी है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं