गुरुवार, 12 नवंबर 2026 09:32 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,952 व्यूज

कुलगाम CRPF जवानों पर आतंकी हमले के पीछे किस का हाथ? लश्कर कमांडर पर शक, अब CCTV से खुलेगा राज?

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 07:19 AM IST
कुलगाम CRPF जवानों पर आतंकी हमले के पीछे किस का हाथ? लश्कर कमांडर पर शक, अब CCTV से खुलेगा राज?

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार दोपहर आतंकियों ने CRPF के जवानों को निशाना बनाया। बाइक सवार हमलावरों ने मीर बाजार के पास अखरन इलाके में CRPF चेकपोस्ट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। हमले में तीन जवान घायल हो गए।

घटना के बाद सामने आए CCTV फुटेज में करीब 15 सेकंड के अंदर 30 राउंड गोलियां चलने की आवाज सुनाई दे रही है। इसके बाद भी अगले एक मिनट में कई गोलियां चलती हैं। सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट हो सकता है।

हालांकि, उसकी भूमिका की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और जांच एजेंसियां हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के CCTV कैमरे खंगाल रही हैं। 15 सेकंड में 30 गोलियां, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात हमला दोपहर करीब 2:15 बजे हुआ।

CCTV फुटेज में पहले दुकानों के बाहर एक CRPF जवान बैठा दिखाई देता है। तभी दूसरी तरफ से गोलियां चलने लगती हैं। कुछ देर बाद एक और जवान मौके पर पहुंचता है।

दोनों जवान मशीनगन लेकर फायरिंग की दिशा में आगे बढ़ते नजर आते हैं। वीडियो में लोगों के चिल्लाने की आवाजें भी सुनाई देती हैं। गोलियों की आवाज के साथ कैमरे के सामने छोटे पत्थर और मलबे के टुकड़े गिरते दिखाई देते हैं।

CRPF के मुताबिक, हमलावर फायरिंग करने के बाद मौके से भाग निकले। घायल जवानों को करीब 22 किलोमीटर दूर अनंतनाग के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पहचान राकेश दास, संतोष चंद्रू और सोमवीर सिंह के रूप में हुई है।

CRPF की जानकारी के मुताबिक तीनों जवान खतरे से बाहर हैं। राकेश दास के बाएं पैर, संतोष चंद्रू के पेट और रीढ़ की हड्डी के पास, जबकि सोमवीर सिंह के बाएं हाथ में चोट आई है। Kulgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला! CRPF नाके पर फायरिंग-3 जवान घायल, हमलावर फरार लश्कर कमांडर मोहम्मद लतीफ भट पर शक क्यों?

सुरक्षा एजेंसियों को इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट का हाथ होने का शक है। भट जुलाई में शोपियां में चलाए गए सुरक्षा अभियान के दौरान बचकर निकल गया था। हालांकि, जांच पूरी होने से पहले किसी भी आतंकी की भूमिका को पक्का नहीं माना जा रहा है।

एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, इलाके में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी को लेकर पहले से खुफिया जानकारी मिली थी। जवानों की सतर्कता और तुरंत जवाबी कार्रवाई के चलते आतंकियों को अपने मंसूबे पूरे किए बिना भागना पड़ा। अधिकारियों का मानना है कि इससे बड़े नुकसान को टाला जा सका।

कुलगाम में दो खूंखार आतंकियों को मार गिराने वाले शहीद Lance Naik Narendra Sindhu कौन? टूटी शादी की उम्मीद! पूरे इलाके की घेराबंदी, घरों में रहने की अपील हमले के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। अतिरिक्त बैरिकेडिंग की गई है और बख्तरबंद गाड़ियां तैनात की गई हैं।

लाउडस्पीकर से लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी जा रही है। पुलिस आसपास की दुकानों के CCTV फुटेज की मदद से हमलावरों के आने और भागने का रास्ता पता लगाने में जुटी है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी पर खतरा! 2 अफेयर्स के आरोपों से हड़कंप, 600 अरब डॉलर डूबे,क्या होगी छुट्टी?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Kishtwar SPO Missing: किश्तवाड़ में 2 पुलिसकर्मी लापता, सेना और पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, फोन भी हुए बंद

स्पेशल • Noida

Noida-Ghaziabad School Hybrid: 5वीं तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में, GRAP-3 के चलते फैसला-जानें नियम

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amul-Mother Dairy Price Hike: फीका होगा छठ का व्यंजन! दूध के बढ़े दाम कब से लागू? Delhi-NCR को डबल झटका

स्पेशल • अखिल भारतीय

Amul-Mother Dairy Price Hike: फीका होगा छठ का व्यंजन! त्यौहारों में बढे दूध के दाम, Delhi-NCR को डबल झटका

स्पेशल • अखिल भारतीय

Manipur Congress Committee List: मणिपुर चुनाव के लिए कांग्रेस ने बनाई 5 समितियां, Okram Ibobi समेत कौन-कौन?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Italy School Bomb Threats: इटली के 6000 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, 312 खाली कराए गए, UK-आयरलैंड खतरे में

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल