मंगलवार, 24 नवंबर 2026 08:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 8,412 व्यूज

हर्षित राणा के खिलाफ पाकिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, दर्ज कराई शिकायत, ICC दे सकती है सजा

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 07:00 PM IST
हर्षित राणा के खिलाफ पाकिस्तान ने उठाया बड़ा कदम, दर्ज कराई शिकायत, ICC दे सकती है सजा

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा के साथ मैदान पर तनाव भी देखने को मिलता है। मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में दोनों देशों की ए टीमों के बीच हुए मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ। दोहा में खेले गए इस मैच में खिलाड़ियों के बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिली।

अब यह मामला एक नए विवाद में बदल गया है। पाकिस्तान ने भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा और कुछ अन्य भारतीय खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर मैच रेफरी से शिकायत की है। यह शिकायत 22 नवंबर को भारत ए और पाकिस्तान शाहीन्स के बीच हुए मुकाबले के बाद की गई।

पाकिस्तान की ओर से शिकायत में किन-किन घटनाओं का जिक्र किया गया है, इसकी पूरी जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। मैदान पर हर्षित राणा और पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बीच हुई थी बहस मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी प्लेयर्स के साथ राणा की कहासुनी देखने को मिली थी। पाकिस्तान की पारी में सलामी बल्लेबाज शमिल हुसैन और माज सदाकत ने तेजी से रन बनाए।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। इस साझेदारी को तोड़ने में भारतीय गेंदबाजों को मशक्कत करनी पड़ी। हर्षित ने शमिल हुसैन का कैच लपकने के बाद उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड ऑफ़ दिया।

इसके बाद उन्होंने रोहेल नजीर को आउट किया और इस विकेट के बाद भी उनका जश्न काफी आक्रामक रहा। मैदान पर बढ़ती गर्मागर्मी के बीच कुछ मौकों पर अंपायरों को भी हस्तक्षेप करना पड़ा। बल्लेबाजी के दौरान हर्षित को मिला था सेंड ऑफ मैच में विवाद सिर्फ पाकिस्तान की बल्लेबाजी तक सीमित नहीं रहा।

भारतीय पारी के दौरान हर्षित राणा बल्लेबाजी करने आए लेकिन वह दो गेंदों में बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद पाकिस्तानी स्पिनर सुफियान मुक़ीम ने उन्हें आक्रामक अंदाज में सेंड ऑफ दिया। इस दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच फिर से तनाव देखने को मिला।

यानी मुकाबले के दौरान दोनों तरफ से आक्रामक प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। हर्षित ने गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को सेंड ऑफ दिया, जबकि उनके आउट होने पर पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी वैसा ही व्यवहार किया। फिलहाल पाकिस्तान की शिकायत सामने आने के बाद सबकी नजर मैच रेफरी के फैसले पर रहेगी।

हालांकि अभी तक किसी भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ सजा या अनुशासनात्मक कार्रवाई को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में 'दीपथून' पर दीप न जलाने से भड़का विवाद, हिंदू संगठनों और पुलिस में झड़प

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दो बेल्ट वाले टूर्नामेंट की सेमीफाइनल लाइनअप तय, दिग्गज और अपराजित युवा स्टार्स की होगी टक्कर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कड़ी सुरक्षा के बीच तिरुपरनकुंद्रम में संपन्न हुआ कार्तिगई दीपम उत्सव, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुजारियों ने जलाया दीपम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दुनिया में सबसे तेज लिस्ट ए शतक जड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी, पांच की लिस्ट में तीन बिहारी शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करें', दीपम जलाने से पहले मद्रास हाई कोर्ट का तमिलनाडु सरकार को निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 28 छक्कों से जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, एक ही मैच में कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत ने रचा इतिहास

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में प्रेमिका से नोंकझोक हुई तो प्रेमी ने होटल की खिड़की से बाहर फेंका, तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल