ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री के मुकाबलों ने कॉम्बैट स्पोर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींचा हुआ है। इसके अभी तक हुए चार क्वार्टरफाइनल मैचों में शानदार परिणाम देखने को मिले और चार फाइटर अपनी जगह सेमीफाइनल में पक्की कर चुके हैं। बीते दो हफ्तों में इन क्वार्टरफाइनल मैचों का आयोजान किया गया।
ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन असादुला इमानगज़ालिएव के शामिल होने की वजह से इसमें गोल्ड बेल्ट के अलावा जीतने वाले सुपरस्टार को सिल्वर बेल्ट भी हासिल होगी। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट अपने नाम करने वाला फाइटर डिविजन का बेताज बादशाह कहलाएगा। पहले सेमीफाइनल में दिग्गज से भिड़ेगा जापानी युवा स्टार ONE Championship के इस टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में नोंग-ओ हामा का सामना शिमोन योशीनारी से होगा।
40 वर्षीय दिग्ग्ज नोंग-ओ ने महान स्ट्राइकर रोडटंग को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। उस मुकाबले से पहले फैंस उन्हें कम आंक रहे थे, लेकिन नोंग-ओ ने तीन राउंड की फाइट में पूरी ताकत झोंक कर दिखा दिया कि उनमें कितना दम बाकी है। वहीं उनके प्रतिद्वंदी शिमोन जीत के अजेय रथ पर सवार हैं और वह संगठन में एक भी मुकाबला नहीं हारे हैं।
उन्होंने अपने खतरनाक विरोधी रमादान ओन्दाश को हराकर टिकट कटाया है। अब युवा जोश की टक्कर अनुभव से होगी और जीतने वाले फाइटर फाइनल में पहुंच जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में दो अपराजित योद्धा करेंगे मुकाबला क्वार्टरफाइनल मैचों में दो स्ट्राइकर अपना अपराजित रिकॉर्ड बरकरार रखने में सफल रहे।
असादुला इमानगज़ालिएव ने बीते हफ्ते असलमजोन ओर्तिकोव को हराकर न सिर्फ अपनी बेल्ट का बचाव किया बल्कि सेमीफाइनल में भी जगह बना ली है। इस जीत के साथ रूसी स्टार का करियर रिकॉर्ड 14-0 हो गया है। वहीं अन्य सेमीफाइनल में पाकिस्तानी-ब्रिटिश स्टार उबैद हुसैन ने थाई स्टार ब्लैक पैंथर को क्वार्टरफाइनल मैच में हराया और चैंपियनशिप मैच हासिल कर लिया है।
इसके साथ उनका करियर रिकॉर्ड 18-0 हो गया है। संगठन द्वारा सेमीफाइनल मैचों का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया, लेकिन उम्मीद है कि यह सभी मैच अगले साल 2027 में आयोजित होंगे। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं