मंगलवार, 24 नवंबर 2026 05:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 15,142 व्यूज

'10000 पुलिसकर्मियों की कोई जरूरत नहीं', तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और कई नेता दीपम जलाने से पहले नजरबंद

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 04:55 PM IST
'10000 पुलिसकर्मियों की कोई जरूरत नहीं', तमिलनाडु भाजपा प्रमुख और कई नेता दीपम जलाने से पहले नजरबंद

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रान को कार्तिगई दीपम उत्सव के लिए थिरुप्पारनकुंड्रम जाने से पहले घर में नजरबंद कर दिया गया। थिरुप्पारनकुंड्रम दीपम उत्सव से पहले हुई यह कार्रवाई (दीपाथून पर दीप जलाने की जगह,फाइल फोटो) भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रान को घर में नजरबंद किया गया थिरुप्पारनकुंड्रम दीपम उत्सव से पहले हुई यह कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बावजूद विवाद जारी है डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंथ्रान को मंगलवार को घर में नजरबंद कर दिया गया। वह कार्तिगई दीपम उत्सव के लिए थिरुप्पारनकुंड्रम जा रहे थे, जहां पहाड़ी की चोटी पर दीपाथून पर दीप जलाने का कार्यक्रम सुप्रीम कोर्ट की अनुमति के बाद तय था। कड़ी सुरक्षा के बीच राज्य भर में कई भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों के सदस्यों को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए नागेंथ्रान ने बड़े सुरक्षा बल की तैनाती और पार्टी कार्यकर्ताओं की हिरासत पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, '10000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जरूरत है? कई हिंदुओं, भाजपा कार्यकर्ताओं को घर में नजरबंद रखा गया है, हम इसकी निंदा करते हैं।

' नागेंथ्रान ने यह जांचने के लिए थिरुप्पारनकुंड्रम जाने की योजना बनाई कि क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेश दीपक जलाया जाएगा। समाचार एजेंसी ने पार्टी सूत्रों के हवाले से बताया कि तिरुनेलवेली में उनके आवास के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। कई नेताओं को हिरासत में लिया गया, सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

भाजपा ने कहा कि हिंदू मुन्नानी संगठन के सदस्यों के साथ-साथ उसके कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को मदुरै जाने से रोकने और यह जांचने के लिए हिरासत में लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश लागू हो रहे हैं या नहीं। शिवगंगा में कई हिंदू मुन्नानी नेताओं और सदस्यों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में भी दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। मदुरै जिला प्रशासन ने 23 नवंबर को रात 9 बजे से 25 नवंबर को सुबह 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दी, जिसमें सार्वजनिक समारोहों, रैलियों और थिरुप्पारनकुंड्रम पहाड़ी पर अनधिकृत चढ़ाई पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में प्रेमिका से नोंकझोक हुई तो प्रेमी ने होटल की खिड़की से बाहर फेंका, तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मौत

खेल समाचार • अखिल भारतीय

हवा में बिगड़ी यात्री की तबीयत, चीन से आ रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा दुनिया का सबसे तेज ODI शतक, 14 छक्कों के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वैभव सूर्यवंशी ने 3 ओवर में ठोके 8 छक्के, 16 गेंदों में फिफ्टी से गेंदबाजों की निकाली चीखें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

कौन हैं हरप्रीत सिंह भाटिया? पंजाब किंग्स को छोड़ यूएई से खेलते हुए जड़ा भारत के खिलाफ शतक

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शुभमन गिल को ICC ने दिया बड़ा झटका, ठुकराई उनकी अहम मांग, क्या थी भारतीय कप्तान की डिमांड

खेल समाचार • अखिल भारतीय

3 ऐसे खिलाड़ी जिनको IPL नीलामी में कोई नहीं खरीदेगा, इन पर पैसा क्यों नहीं लगाएगी टीमें?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल