मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:09 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 1,527 व्यूज

3 ऐसे खिलाड़ी जिनको IPL नीलामी में कोई नहीं खरीदेगा, इन पर पैसा क्यों नहीं लगाएगी टीमें?

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 01:00 PM IST
3 ऐसे खिलाड़ी जिनको IPL नीलामी में कोई नहीं खरीदेगा, इन पर पैसा क्यों नहीं लगाएगी टीमें?

आईपीएल की हर नीलामी में कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जिनके नाम पर बड़ी बोली लगती है। वहीं कुछ जाने-पहचाने चेहरे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें पिछली टीम रिलीज करने के बाद दूसरी फ्रेंचाइजी भी खरीदने से बचती हैं। आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले भी कुछ खिलाड़ियों के साथ ऐसा होने की आशंका है।

इनमें भारतीय और विदेशी दोनों खिलाड़ी शामिल हैं। आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होनी है। इससे पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।

रिलीज किए गए खिलाड़ियों में कई बड़े नाम हैं लेकिन तीन खिलाड़ियों के लिए नई टीम तलाशना आसान नहीं होगा। इसकी बड़ी वजह आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन और फिटनेस से जुड़ी परेशानियां हैं। भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मुंबई इंडियंस ने रिलीज कर दिया है।

चाहर अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता रखते हैं। लेकिन आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने चार मैचों में आठ विकेट हासिल किए, लेकिन 25 ओवर में 265 रन खर्च कर दिए।

उनका इकॉनमी रेट 10. 60 रहा। ऐसे में फ्रेंचाइजी उनके अनुभव के बावजूद बड़ी बोली लगाने से बच सकती हैं।

उनकी फिटनेस भी टीमों के लिए चिंता का विषय हो सकती है। आवेश खान को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम से बाहर कर दिया है। वह भारतीय तेज गेंदबाज हैं और डेथ ओवरों में गेंदबाजी करने का अनुभव भी रखते हैं।

पिछले सीजन में वह रन रोकने में सफल नहीं रहे। आवेश ने आईपीएल 2026 में सात मुकाबले खेले और केवल छह विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 273 रन खर्च किए और उनका इकॉनमी रेट 11.

38 रहा। टी20 क्रिकेट में इतने महंगे साबित होना उनके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अब मिनी ऑक्शन में दूसरी टीमें उन्हें खरीदने से पहले उनके पिछले प्रदर्शन को जरूर ध्यान में रखेंगी।

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया कभी आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाजों में गिने जाते थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने अपनी रफ्तार से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। पिछले कुछ सीजन में चोटों के कारण उनका प्रदर्शन और उपलब्धता प्रभावित हुई है।

आईपीएल 2026 में उन्हें सिर्फ एक मुकाबला खेलने का मौका मिला। इस मैच में उन्होंने चार ओवर गेंदबाजी की और 39 रन खर्च करने के बावजूद कोई विकेट नहीं ले सके। उनकी रफ्तार आज भी ताकत है लेकिन फिटनेस से जुड़ी चिंताओं के चलते फ्रेंचाइजी उन पर पैसा लगाने से पहले सोच सकती हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

19 छक्के और 36 गेंदों में शतक, प्रियांश आर्य ने बनाया भारतीय टी20 इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, टूटे सभी कीर्तिमान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब इंटरनेशनल मैचों में भी अंपायर चेक करेंगे बैट, ICC लागू कर सकती है IPL वाला नियम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

IND vs NZ: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका, धांसू खिलाड़ी हुआ बाहर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'पश्चिम बंगाल मतदाता सूची में नाम जोड़ने की 22 लाख अर्जियों को दें सर्वोच्च प्राथमिकता', सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को निर्देश

खेल समाचार • New Delhi

भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल